अलीगढ़

टीकाराम मंदिर में हिंदू समाज सनातन शक्ति को देगा बढ़ावा

24 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से विराट हिंदू सम्मेलन का किया गया है आयोजन

अलीगढ़ : श्याम हिंदू जागरण समिति (श्याम बस्ती) की ओर से 24 फरवरी को सेंटर प्वाइंट स्थित टीकाराम मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया है। सम्मेलन को प्रखर वक्ता और संत राधे तन्नू जी महाराज संबोधित करेंगे। भारत माता की भव्य आरती होगी, जिसमें सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति की भी झलक देखने को मिलेगी।
रविवार को रामघाट रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के महासचिव प्रमीत गुप्ता ने बताया कि वर्तमान समय में सनातन संस्कृति का संरक्षण और हिन्दू एकता की महती आवश्यकता है। इसलिए 24 फरवरी को सेंटर प्वाइंट स्थित श्री टीकाराम मंदिर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन सुबह 10.30 बजे से प्रारंभ होगा।सम्मेलन के माध्यम से सनातन शक्ति को बढ़ावा दिया जाएगा, जो समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।मुकेश गर्ग (ताराचंद्र) ने कहा कि हिंदू समाज सशक्त होगा तभी विश्व सुरक्षित रहेगा। क्योंकि हमारा मूलमंत्र ही सर्वे भवन्तु सुखिन हैपवन कुमार लड्डू ने बताया कि सम्मेलन को पूर्व प्रधानाचार्य शर्मिला शर्मा और विभाग प्रचारक गोविंद भी संबोधित करेंगे। कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा दीपू ने बताया कि भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं, जिसमें अपनी संस्कृति के विभिन्न रूप देखने को मिलेंगे। सर्व व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र मल्होत्रा ने सम्मेलन में सर्व समाज से बच्चों के साथ शामिल होने की अपील की है। महानगर कार्यवाह रतन कुमार ने कहा कि सर्व समाज ने राष्ट्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है। इसलिए समाज शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। श्याम हिंदू जागरण समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हिंदू सम्मेलन समाज में नई चेतना लाने का कार्य करेगा। इस मौके पर विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा, सह प्रचार प्रमुख राज नारायण सिंह दीपक शर्मा दीपू, मुकेश अग्रवाल ताराजी, रतन कुमार, प्रमीत गुप्ता, पवन बजाज, राजेंद्र मल्होत्रा पत्रकार वार्ता के दौरान मौजूद रहे ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!