नगर निगम ने मनाया धूमधाम से सुशासन दिवस- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी समारोह का अटल चौक पर हुआ भव्य आयोजन
1000 दीपों, फूलों की बारिश व जनजागरूकता रंगोली से भव्य मनाया गया सुशासन दिवस

महापौर, विधायक, नगर आयुक्त, महानगर अध्यक्ष संग पार्षदों व्यापारी संगठन सामाजिक संगठन नागरिकों ने स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण- सुशासन दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री के पदचिन्हों पर चलने का किया आह्वान देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की 100वीं जयंती / शताब्दी वर्ष के अवसर पर प्रत्येक वर्ष मनाए जाने वाले सुशासन दिवस के अंतर्गत नगर निगम द्वारा अटल चौक(सेंटर पॉइंट) पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुशासन दिवस की (पूर्व संध्या) पर किया गया। नगर निगम द्वारा शासनादेश के अनुपालन में इस कार्यक्रम का आयोजन महान राष्ट्रनेता अटल बिहारी वाजपेई जी के विचारों, मूल्यों और उनके द्वारा स्थापित सुशासन की परंपरा को स्मरण करने एवं जनमानस तक पहुँचाने के उद्देश्य से किया गया।कार्यक्रम में अटल जी के जीवन उनके राजनीतिक योगदान लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा अंत्योदय से राष्ट्रोदय की अवधारणा पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कई वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस भव्य कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम ने स्वच्छता, पारदर्शिता, नागरिक सहभागिता एवं उत्तरदायी प्रशासन जैसे विषयों पर रंगोली बनवाकर जागरूकता का संदेश दिया।पूनम बजाज प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी ने कहा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने सत्ता को सेवा और राजनीति को शालीनता का माध्यम बनाया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन को समर्पित रहा। सुशासन दिवस के अवसर पर हम सभी को उनके विचारों, सिद्धांतों और कार्यशैली को अपने आचरण में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है, जो हमें जनसेवा के पथ पर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ने की सीख देता है।ई राजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और यह सिद्ध किया कि राजनीति मर्यादा, संवाद और सुशासन के साथ भी की जा सकती है। उनका व्यक्तित्व विचारों की दृढ़ता और व्यवहार की सौम्यता का अद्भुत संगम था। सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि जनकल्याण, पारदर्शिता और जवाबदेही ही सुशासन की आधारशिला है। अटल जी के आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए मार्गदर्शक हैं।अनिल पाराशर विधायक, कोल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी का जीवन राष्ट्रसेवा, विचारशील नेतृत्व और सुशासन का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने अपने आचरण और निर्णयों से यह सिद्ध किया कि लोकतंत्र में नेतृत्व का अर्थ केवल शासन नहीं, बल्कि जनता के प्रति उत्तरदायित्व है।

सुशासन दिवस के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं कि अटल जी के बताए मार्ग पर चलते हुए विकास, सुचिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने राजनीति को सेवा, शालीनता और सुशासन से जोड़ा। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सुशासन दिवस के माध्यम से हम उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि सुशासन दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि नागरिकों के प्रति जवाबदेही, पारदर्शी कार्यप्रणाली और संवेदनशील प्रशासन की सतत प्रक्रिया है। अटल जी के सिद्धांतों पर चलते हुए नगर निगम जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं मीडिया सहायक एहसान रब और स्टोर कीपर रजत सिंह ने की कार्यक्रम के अंत में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने सभी आमंत्रित अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में ये रहे मौजूद पुष्पेंद्र जादौन लाल सिंह अनिल सेंगर दिनेश शर्मा गुनीत मित्तल अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव पशु कल्याण अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी रजत सिंह एहसान रब, डॉ तरुण शर्मा कौशल शर्मा एहसान सैफी, पूर्व महापौर शकुंतला भारती श्रीमती कृष्णा गुप्ता सेंटर पॉइंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष महामंत्री और अनेकों व्यापारी संगठन के पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे



