पतंजलि: कदमताल करते निकले स्वयंसेवक, ब्रह्मोस मिसाइल से हुआ भव्य स्वागत
आरएसएस के स्वयंसेवकों के पथ संचलन में देशभक्ति की बही बयार

कदम से कदम मिलते हुए, आंखों में देशभक्ति का ज्वार, सीने में राष्ट्र प्रेम अपार, दृष्टि सिर्फ पथ पर, लक्ष्य मां भारती की सेवा यही संकल्प लिए हुए सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक पथ संचलन करते हुए निकले। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों का अनुशासन देखते ही बनता था। ऐसा लग रहा था कि मानों सेना की टुकड़ी शहर में उतर आई हो। फूलों की बारिश से सड़के पट गईं। भारत माता, वंदे मातरम का जयघोष आसमान तक गूंज उठा। सेंटर प्वाइंट पर मशाल लिए महिलाएं आपरेशन सिंदूर की गौरवगाथा को बयां कर रही थीं। ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी देख नगरवासियों का जोश सातवें आसमान पर था। उस समय पथ संचलन करते स्वयंसेवकों का अनुशासन एक नई इबारत लिख रहा था।
मथुरा रोड पर सिंघारपुर स्थित केशव सेवा धाम में संघ शिक्षा वर्ग (सामान्य) के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण चल रहा है। वहीं, गोंडा मार्ग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में स्वयंसेवक घोष वादन सीख रहे हैं। इन दोनों स्थानों के वर्ग के करीब 400 शिक्षार्थियों का सोमवार को रामघाट रोड स्थित अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम से पथ संचलन निकला। शाम 6.30 बजे शिक्षार्थियों का एकत्रीकरण हुआ। संघ प्रार्थना के बाद शाम सात बजे शिक्षार्थी कदमताल करते हुए स्टेडियम से रामघाट रोड पहुंचे। घोष वादन के साथ स्वयंसेवक क्वार्सी फार्म की ओर बढ़ चले। यहां से शिक्षार्थियों की कदमताल की लंबी कतार देखते ही बन रही थी। विभिन्न स्थानों पर नगरों के स्वयंसेवक फूलों की बारिश करके पथ संचलन का स्वागत कर रहे थे। अद्भुत, अकल्पनीय दृश्य देखकर हर कोई अभिभूत था। क्वार्सी फार्म से केला नगर चौराहे की ओर पथ संचलन बढ़ गया। यहां अहिल्याबाई होलकर की झांकी देख हर कोई देशभक्ति के ज्वार से भर उठा। केला नगर चौराहे पर भी भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद पथ संचलन मैरिस रोड की ओर बढ़ गया। जैसे जैसे कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक आगे बढ़ रहे थे देशभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिल रही थी। मैरिस रोड राज पैलेस के निकट बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने फूलों की बारिश करके पथ संचलन का स्वागत किया। यहां स्वयंसेवकों ने भारत माता और वंदेमातरम का जयघोष किया। कुछ ही आगे मातृशक्ति फूलों की बारिश करते हुए दिखीं। स्थिति यह हुई कि मैरिस रोड फूलों की बारिश से पट गया। यहां कदम कदम पर स्वयंसेवक स्वागत को आतुर दिखे। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने फूलों की बारिश की। सेंटर प्वाइंट चौराहे पर मंच पर आसीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डाक्टर मनमोहन वैद्य ने पथ संचलन का निरीक्षण किया। वह भी स्वयंसेवकों के कदमताल को देखकर अभिभूत हो उठे। मंच पर उनके साथ विभाग संघचालक राजकुमार सिंह, सर्वा धिकारी राजीव सिंह, वर्ग कार्यवाह विमल यादव भी थे उन्होंने भी संचलन का अवलोकन किया। पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक रामघाट रोड स्थित गांधी आई हॉस्पिटल पहुंचे। यहां। एसएमबी कॉलेज तक नागरिक गणों ने भव्य स्वागत किया। जिसने भी यह दृश्य देखा वह सभी देशभक्ति के ज्वार से भर उठा। मुख्य शिक्षक रहे विशाल कुमार और महावीर शर्मा ने पथ संचलन को संचालित किया। ध्वजारोहण खुश चाहर द्वारा किया गया। प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र कुमार और सह प्रांत प्रचारक विनोद सिंह पूरे समय संचलन में मौजूद रहे। सह विभाग संचालक ललित कुमार, विभाग प्रचारक गोविंद, सर्व व्यवस्था प्रमुख योगेश आर्य, सह हुकुम सिंह, दयाल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, राजनरायन सिंह, हिमांशु शर्मा, जगदीश पाठक, दीपेन्द्र सिंह, महानगर संघचालक अजय सराफ, महानगर प्रचारक विक्रांत, रतन मित्र, पंकज कुमार, डाक्टर सुनील चौहान, शैलेश गुप्ता आदि मौजूद थे।सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह का जयघोष, ब्रह्मोस मिसाइल की झांकी देख देशभक्ति से भर उठेपथ संचलन जब सेंटर प्वाइंट चौराहे से गुजरा तो यहां का दृश्य देखते ही बना रहा था। आपरेशन सिंदूर को कमांड कर रही सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के बैनर देख हर कोई देशभक्ति से भर उठा। भारत माता वन्देमातरम का जयघोष लगाया। महिलाएं हाथों में मशाल लिए पथ संचलन का अभिनंदन के रही थीं। महिलाएं सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के नारे लगाकर स्वागत कर रही थीं। हर तरफ देशभक्ति का ज्वार दिखाई दे रहा था। यह दृश्य देख वाहनों से निकल रहे नागरिक गण भी जयघोष कर रहे थे
जनप्रतिनिधियों ने भी किया स्वागत
पथ संचलन का जगह-जगह खड़े होकर जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी भव्य स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, कोल विधायक अनिल पाराशर, छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, एमएलसी डॉक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, डाक्टर राजीव अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, सुशील मित्तल, राजू पंडित आदि ने भी पद संचलन में स्वयंसेवकों का स्वागत किया।