कासगंज

 विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण विकसित कर रहा है जिला विज्ञान क्लब : रत्नेश कश्यप राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं

 जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान के शिक्षाविदों को किया सम्मानित

ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे संभव जैन भी हुए सम्मानित
कासगंज।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देशन में आज शेमफोर्ड पब्लिक स्कूल कासगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप,सीडीओ वीरेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक संजीव सक्सेना, एआरटीओ राम प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनकर राव चतुर्वेदी एवं कार्यक्रम संयोजक समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक एवं समन्वयक जिला विज्ञान क्लब विज्ञान डॉ जयंत कुमार गुप्ता, प्रबंधक वैभव अग्रवाल, विद्यालय ट्रस्टी गरिमा अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों को बुके, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


जिला समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ जयंत कुमार गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 4 प्रतियोगिताओं जिनमें विज्ञान मॉडल, पोस्टर पेंटिंग, विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।जिसमें जनपद के विद्यालयों के 18 विद्यालयों के 165 छात्र/ छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों को नवाचार तकनीकी से ज्ञानअर्जन करने वाले पांच शिक्षाविदों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रोफेसर डॉ बीपी मौर्य विभागध्यक्ष भौतिक विज्ञान(पीजी), गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज, हरि प्रकाश नारायण दुबे, प्रधानाचार्य श्री गणेश इंटर कॉलेज, समीक्षा सिंह जादौन राजकीय हाई स्कूल भिटौना, प्रभाकर शर्मा (पीजीटी) भौतिक विज्ञान सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल एवं नर्मदा अग्रवाल (पीजीटी) भौतिक विज्ञान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लड डोनेशन के क्षेत्र में जनपद में सराहनीय कार्य कर रहे संभव जैन को भी सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा के जिला विज्ञान क्लब जनपद के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच एवं दृष्टिकोण को विकसित कर रहा है।
उन्होंने कहा विद्यार्थियों को अपना आकलन कर जीवन में हर संभव अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
सीडीओ ने कहा आज के युवा वैज्ञानिक कल के देश का भविष्य बनेंगे। उन्होंने जनपद में जिला विज्ञान के द्वारा कराए जा रहे कार्यक्रमों की बहुत ही सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन नोडल समन्वयक राज बहादुर सिंह ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल सिंह, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ विकास गुप्ता, सी ए नवीन अग्रवाल, प्रबंधक अनूप गुप्ता, शोभित सिंह चौहान, मनीष शर्मा एवं जनपद के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!