कासगंज

समर्थ पोर्टल से होंगे विश्वविद्यालय के नवीन शैक्षिक सत्र में प्रवेश

वेब रजिस्ट्रेशन के माध्यम से करना होगा ऑनलाइन आवेदन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में नवीन सत्र 2025-26 हेतु प्रवेश अब ऑनलाइन वेब रजिस्ट्रेशन माध्यम से किए जाएंगे। इस हेतु विकसित किए गए समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी प्रो.एस. के.रावत ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रम दिनांक 05.05.25 से लाइव कर दिए गए हैं। इसके लिए प्रवेशार्थी को समर्थ के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन शुल्क 300 रुपए स्नातक हेतु एवं 400 रूपये स्नातकोत्तर हेतु देने होंगे। प्रो एस.के.रावत ने बताया कि प्रवेशार्थी एक पंजीकरण शुल्क से एक से अधिक प्रोग्राम का चयन कर सकता है। पंजीकरण आवेदन शुल्क की प्रति को प्रवेश हेतु चयनित संबंधित संस्थान अथवा विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के प्रवेश समिति कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। मेरिट लिस्ट बनाने के बाद प्रवेशार्थी का प्रवेश लिया जाएगा। इस हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य एवं तकनीकी सहायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!