अलीगढ़

जिले से चिन्हित 10 पशुपालक बरेली में करेंगे एक्सपोजर विजिट

सीवीओ ने दो दिवसीय प्रशिक्षण के लिए हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अलीगढ़ : मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 दिवाकर त्रिपाठी द्वारा बुधवार को 10 पशुपालकों को प्रशिक्षण एवं प्रचार योजना अन्तर्गत 02 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए पशुचिकित्साधिकारी बिजौली डा0 पंकज कुमार के साथ केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान, इज्जतनगर, बरेली के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।सीवीओ डा0 त्रिपाठी ने बताया कि पशुपालन विभाग में प्रशिक्षण एवं प्रचार योजना संचालित है। पशुपालकों के कौशल विकास उत्पादकता बढाने एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संचालित योजना के तहत जिले के विकास खण्डों से पशुपालकों को अन्य जनपद की पशुपालन से सम्बन्धित संस्थाओं में जाकर एक्पोजर विजिट कराई जाती है। उन्होंने पशुपालकों से आव्हान किया कि इस प्रकार की विजिट के इच्छुक पशुपालक अपने नजदीकी पशुचिकित्सालय पर सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। विजिट अन्य प्रांतों की भी कराई जायेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!