अलीगढ़

38 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ श्री लखन सिंह यादव आईपीएस  के निर्देशन में खेली जा रही

तर्वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हैंडबॉल क्लास्टर हैंडबॉल और बास्केटबॉल) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का भव्य समापन समारोह

38 वी वाहिनी पीएसी में आयोजन सचिव सेनानायक  38 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ श्री लखन सिंह यादव आईपीएस  के निर्देशन में खेली जा रही तृतीय अंतर्वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हैंडबॉल क्लास्टर हैंडबॉल और बास्केटबॉल) प्रतियोगिता वर्ष 2026 का भव्य समापन समारोह मुख्य अतिथि/ पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय अलीगढ़ परिक्षेत्र श्री प्रभाकर चौधरी आइपीएस के द्वारा किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महोदय के आगमन पर आयोजन सचिव महोदय द्वारा पुष्पगुच्छ देकर तथा ब्रोच एवं कैप पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि महोदया द्वारा सभी टीमों के टीम प्रबंधक से परिचय प्राप्त किया गया। उसके बाद सभी टीमों के खिलाड़ियों द्वारा वाहिनी बैंड की मधुर धुन के बीच सुंदर मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विजेता/उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया एवं सभी खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु संबोधित किया गया।

बताते चले की प्रतियोगिता में पश्चिमी जोन पीएसी की कुल 14 टीमों के लगभग 260 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा अपने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन दिखाया। आज हैंडबॉल स्पर्धा के खिताबी मुकाबले में मेजबान 38 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ का सामना 44 वी वाहिनी पीएसी मेरठ की टीम से हुआ जिसमे 44वी वाहिनी ने मेजबान टीम को 17- 12 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दूसरी ओर बास्केटबॉल स्पर्धा में मेजबान 38 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ की टीम ने 41 वी वाहिनी पीएसी गाजियाबाद को 31-22 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों द्वारा पूर्ण मनोयोग , मेहनत, ईमानदारी तथा उच्च कोटि की खेल भावना का परिचय दिया गया। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों को खूब उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सह आयोजन सचिव/उपसेनानायक महोदया (38 वी वाहिनी पीएसी) श्रीमती मोनिका चढ्ढा ,सहायक सेनायक महोदया श्री जिलाजीत (38 वी वाहिनी पीएसी) सहायक सेनानायक महोदय 43वी वाहिनी पीएसी डॉ० पुरुषोत्तम शर्मा, सूबेदार सैन्य सहायक पीसी श्री राधेश्याम, सहायक शिविरपाल पीसी श्री सुधीर कुमार, आरटीसी प्रभारी पीसी श्री अरविंद सिंह, मीडिया सैल प्रभारी पीसी श्री विजय शर्मा तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!