अधीक्षक हाथरस व अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

अधीक्षक हाथरस व अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा होली पर्व व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना चंदपा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा आगामी त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना चंदपा क्षेत्र के मुख्य बाजारों/स्थानों में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी सादाबाद श्री अमित पाठक, प्रभारी निरीक्षक थाना चंदपा, चौकी/हल्का प्रभारी आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना चंदपा क्षेत्र के ग्राम चंदपा, नगला भुस तिराहा आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया । पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दुकानदारों/व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा सभी से त्यौहार होली के अवसर पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा सभी से होली व रमजान माह पर्व को आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्यौहार होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों को इस दौरान आयोजित होने वाले सामूहिक कार्यक्रम स्थलों, संवेदनशील स्थानों, होटलों, मनोरंजन गृहों तथा विभिन्न धार्मिक स्थलों/मन्दिरों के आस-पास प्रभावी फुट पेट्रोलिंग/फ्लैग मार्च करने हेतु निर्देशित किया गया । सभी को अपने – अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बाजारों/भीड़-भाड़ वाली जगह आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया ।
हाथरस से मनोज शर्मा की रिपोर्ट



