53 स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर का आयोजन मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में किया गया ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी 19 फरवरी संगठन के द्वितीय सर संघचालक रहे सदाशिव राव गोलवलकर गुरुजी की जयंती पर सेवा भारती के साथ मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में किया गया ।रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हवन पूजन के साथ किया गया । हवन में यजमान राकेश मेडिकल धर्मपत्नी सहित रहे पूजन आचार्य प्रशांत शर्मा द्वारा कराया गया।शिविर में 53 स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान किया गया । इस अवसर पर विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने कहा पूजनीय गुरुजी ने नर सेवा नारायण सेवा पर संगठन में विशेष जोर दिया था आगे विभाग कार्यवाह ने कहा संघ के स्वयंसेवक की नसों में जब तक खून रहता है वह सेवा करता है और समय-समय पर खून बाहर देखकर भी समाज सेवा करता है ।
रक्तदान पर विचार रखते हुए विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद मुकेश राजपूत ने कहा संगठन के स्वयंसेवकों द्वारा दिया गया है रक्तदान किसको दिया जाएगा यह किसी को मालूम नहीं रहता है इसलिए सभी को जातिवाद, धर्म से ऊपर उठकर सेवा कार्य करना चाहिए । रतन कुमार मित्र महानगर कार्यवाह ने कहा संघ का स्वयंसेवक 24 घंटे सेवा करने के लिए तत्पर रहता है और बीच में भी आवश्यकता रहने पर रक्तदान करने सेवाभाव से आते हैं ।विभाग प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा ने कहा रक्त का कोई विकल्प नहीं है हमें एक दूसरे की मदद करने के लिए रक्तदान करना ही पड़ेगा और एक रक्तदान से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है ।
सीएमएस मलखान सिंह जिला चिकित्सालय डॉक्टर जगबीर सिंह ने कहा स्वयंसेवकों द्वारा रक्तदान सराहनीय है और संघ के स्वयंसेवक निरंतर सेवा कार्यों में लग ही रहते हैं जिससे देश निश्चित ही मजबूत होगा।इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष सेवा भारती अम्बरीष पाठक, महानगर सह संघचालक देवेंद्र हनुमान, सह कार्यवाह डॉक्टर सुनील चौहान, महानगर प्रचारक रामजी, महानगर सेवा प्रमुख ओमप्रकाश, भाग कार्यवाह दीपक, सीताराम, भाग सह संघचालक गंगा प्रसाद, विभाग सेवाव्रती ओमप्रकाश, प्रियव्रत मिश्रा, इन्द्र पाल सिंह, उपेंद्र महानगर मंत्री आदि मौजूद रहे।



