अलीगढ़

मण्डल में 652495 परिवारों को मिला आयुष्मान योजना का लाभ 77508 अवशेष

आयुष्मान कार्ड का सभी पात्रों को दिया जाए शत-प्रतिशत लाभ

अलीगढ़: आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ सभी पात्रों को दिए जाने के लिए मण्डलीय बैठक आहुत की गई। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य डा0 मोहन झा समेत सभी सीएमओ उपस्थित रहे जबकि सभी मुख्य विकास अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।बैैठक में बताया गया कि अलीगढ़ में लक्ष्य के सापेक्ष अभी भी अलीगढ़ में 26452, एटा में 14788, कासगंज में 15999, हाथरस में 20269 समेत मण्डल में 77508 परिवार आयुष्मान योजना के लाभ से बंचित हैं जबकि 652495 परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। मण्डलायुक्त ने पात्र परिवारों एवं व्यक्तियों का प्राथमिकता के आधार पर ब्लॉकवार एवं ग्रामवार चिन्हांकन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस ग्राम में कम परिवारों को लाभान्वित करना हो वहां प्राथमिकता से कार्य कर पूरे गॉव के आच्छादन की कार्यवाही की जाए और जिस गॉव में अधिक हों वहां शिविर लगाकर कार्य करें ताकि अधिकाधिक पात्रों को लाभान्वित किया जा सके।कमिश्नर ने कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ग्रामांे का चिन्हांकन कर लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उस लक्ष्य के अनुसार मैन पावर लगाते हुए उसे पूर्ण करें। कमिश्नर ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि 10 दिन में प्राथमिकता के आधार पर ग्रामों को चिन्हित करते हुए विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करें ताकि उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। बैठक में जीरो पावरटी योजना के तहत अलीगढ़ में 16559 का लक्ष्य पूर्ण कर शत-प्रतिशत कार्य करने पर मण्डलायुक्त ने अन्य जिलों में भी पात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पाया गया कि जीरो पावरटी में हाथरस में 144, एटा में 37 व कासगंज में 79 समेत मण्डल में 260 अवशेष हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!