हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई
महिला की लाश खून से सनी मिली। महिला के शव पर कपड़े नहीं थे। घटना हसायन कोतवाली क्षेत्र के कानऊ गांव की है

हाथरस में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश खून से सनी मिली। महिला के शव पर कपड़े नहीं थे। घटना हसायन कोतवाली क्षेत्र के कानऊ गांव की है। मृतका के कोई संतान नहीं थी। उन्होंने अपने भतीजे को गोद ले रखा था।परिजनों के मुताबिक, महिला बुधवार शाम खाने के बाद घर से 10 मीटर की दूर घूरे (मवेशियों का चारा रखने की जगह) में सोने चली गई थी। भतीजे की पत्नी सुबह करीब 5:30 बजे जगाने के लिए पहुंची तो खून से सनी लाश मिली।परिवार वालों ने बताया, महिला चारपाई पर सोई थीं। शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान थे। बिस्तर पर और आसपास काफी खून फैला हुआ था। भतीजे की पत्नी ने शव पर कपड़े डाले। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिवार वालों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।महिला की कोई संतान नहीं थीभतीजे ने बताया कि बुजुर्ग महिला की कोई संतान नहीं थी। 2020 में उनके पति की भी मौत हो गई थी। उन्होंने मुझे गोद ले रखा था।
मेरी शादी भी कराई थी। घर में उनके अलावा मेरा परिवार रहता है।पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतका ने गोद लिए भतीजे के नाम पहले ही सारी संपत्ति कर दी थी। भतीजा खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड भी पहुंचाघटना की सूचना मिलते ही एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। एसपी ने कहा कि परिजनों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। अब तक किसी पर नामजद आरोप नहीं लगा है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।