धार्मिक

सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन इन राशि वालों के लिए बहुत अधिक फलदायी होगा।

राशियों की चमकेगी किस्मत

परिवार में सभी लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। मेष राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए पिता का सम्मान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को सभी ग्रहों का स्वामी माना गया है और सूर्य देव जब भी राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर सभी राशियों पर असर डालता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्य देव 16 दिसंबर 2023 को दोपहर 03.47 बजे पर धनु राशि में प्रवेश करने वाले हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, सूर्य देव का यह राशि परिवर्तन इन राशि वालों के लिए बहुत अधिक फलदायी होगा। मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य देव पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब 16 दिसंबर 2023 को मेष राशि के लिए 9वें भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुंडली में यह भाव धर्म, पिता, गुरु, लंबी यात्राओं और भाग्य का होता है। सूर्य देव के प्रभाव से मेष राशि वालों को पिता और गुरु का प्रेम प्राप्त होगा। उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। परिवार में सभी लोगों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। मेष राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए पिता का सम्मान करना चाहिए। घर से बाहर जाते समय पिता के चरण स्पर्श करना चाहिए।वृषभ राशि वालों के लिए सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी हैं। 16 दिसंबर 2023 को सूर्य देव 8 वें भाव में गोचर करेंगे। आठवें भाव को दीर्घायु, अचानक से होने वाली घटनाओं और गूढ़ विज्ञान आदि का भाव माना जाता है। सूर्य देव का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा सकता है।इस दौरान वृषभ राशि वाले जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी। मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यदि नया घर या वाहन खरीदना चाहते तो रुक जाएं। वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। वृषभ राशि वालों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रोज आदित्य हृदयम स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

 

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!