भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे के लिए आज काठमांडू पहुंच चुके हैं।
भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर नेपाल के दो दिवसीय दौरे के लिए आज काठमांडू पहुंचे हैं। वह नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद के साथ भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की सातवीं बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।। इस दौरान वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी की समीक्षा करेंगे।नेपाल पहुंचकर जयशंकर ने कहा- नमस्ते काठमांडू जयशंकर की यह इस साल की पहली विदेश यात्रा है। नेपाल दौरे पर जयशंकर ने कहा कि वह इन दो दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर बहुत उत्सुक है। उनके नेपाल पहुंचते ही वहां के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया। नेपाल पहुंचकर जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर कहा, ‘नमस्ते काठमांडू, 2024 की अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए नेपाल आकर बहुत खुश हूं। अगले दो दिनों में होने वाले कार्यक्रमों का इंतजार कर रहा हूं।’नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद अपने समकक्ष जयशंकर और उनके साथ आए प्रतिनिधियों के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। स्थानीय मीडिया से बातचीत करते हुए नेपाल के विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम दो समझौतों पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं और तीन क्रॉस बॉर्डर ट्रांसमिशन लाइंस का उद्घाटन करेंगे।’
कई मुद्दों पर होगी चर्चा



