कासगंज

अमांपुर में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह को किया याद

अमांपुर में पूर्व मुख्यमंत्री स्व, कल्याण सिंह का जन्म दिवस मनाया।

जननायक सम्राट ब्यूरो अलीगढ (अनिल कुमार )

अमांपुर में सुशासन दिवस के रूप में मनाई कल्याण जयंती

शुक्रवार को अमांपुर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती मनाते भाजपा के पदाधिकारी।

अमांपुर। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं नगला गुलरिया स्थित श्रीमती फूलवती देवी कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह के जन्मदिन पर कार्यक्रम कर उन्हे याद किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान को भी लोगों को बताया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने राममंदिर आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे और दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रामभक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह दुनिया में हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते है। उन्होने पद पर बने रहने के लिए कभी समझौता नही किया। इसी का परिणाम रहा कि अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने से इंकार कर दिया। और मुख्यमंत्री पद को ठोकर मार दी। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश वर्मा ने सभी से बाबूजी के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, भाजपा नेता बृजेश वर्मा, जिला महामंत्री संजय सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूदप्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा दरवेश फौजी, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, श्रीराम सोलंकी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, पवन सोलंकी, प्रधानाचार्य अनीता राजपूत, बाॅबी वर्मा, अनिल कुमार, राजकुमार वर्मा, सल्दीप भारद्वाज, मनी गर्ग आदि भाजपाई मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!