क्राइम

मेरठ में सगाई के दौरान लड़के पक्ष की ओर से पांच लाख रुपये की डिमांड

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म,जमकर हुआ हंगामा

मेरठ में लिसाड़ी गेट के श्याम नगर में बृह्स्पतिवार दोपहर सगाई में युवक की बहन ने पांच लाख रुपये की डिमांड कर डाली। इसके बाद युवती के चाचा ने विवाद खड़ा कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। पिलोखड़ी चौकी में घंटों चले हंगामे बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पुलिस के मुताबिक, श्याम नगर स्थित एक कालोनी निवासी युवक का एक महीने पहले पड़ोस की युवती से रिश्ता तय हुआ था। बृह्स्पतिवार दोपहर को सगाई होनी थी। युवक की बहन ने सगाई में पांच लाख रुपये की डिमांड कर डाली। दोनो पक्षों में मारपीट हाथापाई होने लगी। पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी।

टोल प्लाजा में घुसा ट्रक, बैरियर तोड़ा    मेरठ में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर टोल प्लाजा पर बने कैबिन से टकरा गया। हादसे में टोल प्लाजा पर कर्मचारी बाल-बाल बचे। टोल प्लाजा का बैरियर टूट गया। टोल मैनेजर ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। हादसे के दौरान कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने चालक को सीएचसी भूड़बराल भेजा।

शादी का झांसा देकर कई साल तक करता रहा दुष्कर्म    रोहटा में थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह पीड़िता के साथ कई साल से संबंध बनाता आ रहा था। प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के मुताबिक, आरोपी व उसकी मुलाकात एक साल पहले हुई थी। आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे वह होटल में ले गया। कोल्ड ड्रिंक पिलाई, इसके बाद वह बदहवास हो गई। आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। होश में आई तो युवक ने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया।

  पावली खास में पंचायत सचिव से विवाद के बाद हंगामा   

मेरठ में कंकरखेड़ा के पावली खास गांव में बृहस्पतिवार को पंचायत सचिव से विवाद के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पैठ में दुकानें लगाने पर अवैध वसूली की जा रही है। मामले में ग्रामीण थाने भी पहुंचे। यहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी।पावली खास निवासी ग्रामीण जावेद, अमजद, नाजिम, नुसरत, अजीम व वसीम ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को पावली खास में पैठ लगती है। दोपहर को वे दुकान लगा रहे थे। तभी पंचायत सचिव पहुंचे। आरोप है कि दुकानें लगाने के लिए पैसे मांगे गए। इस पर सचिव से विवाद हो गया। बाद में पंचायत कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने हंगामा किया।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!