अलीगढ़

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह

उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा समय मध्यान 12.00 बजे कृष्णांजलि सभागार में किया गया

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी अलीगढ़ महोत्सव 2024 के उद्घाटन समारोह को श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी माननीय कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें प्रभारी मंत्री अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलों द्वारा समय मध्यान 12.00 बजे कृष्णांजलि सभागार में किया गया जिसमें अपर जिलाधिकारी नगर श्री अमित कुमार भट्ट महोदय के आदेशानुसार एवं
उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता महोदय एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया के निर्देशन में तथा
प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ श्री सी .पी. सिंह महोदय की देखरेख में सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा कोर के 195 सेक्टर वार्डनो की ड्यूटी समय प्रातः 10.30 से शाम 4.00 बजे तक यातायात को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए अलीगढ़ महानगर के 1. मित्तल द्वार 2. उद्योग मंडप 3. कृषि उद्योग 4. दरबार हॉल 5. मुतिव्विल द्वार 6. कृष्णांजलि हॉल आदि निम्न स्थानों पर लगाई गई थी । ड्यूटी पर तैनात समस्त सैक्टर वार्डनों ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पूर्ण मेहनत और लगन से यातायात को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।

नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के सैक्टर वार्डेन जवानों की ड्यूटी को देखकर श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी माननीय कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें प्रभारी मंत्री अलीगढ़ उत्तर प्रदेश सरकार और
अपर जिलाधिकारी नगर श्री अमित कुमार भट्ट महोदय ने उप नियंत्रक श्री मुनेश कुमार गुप्ता महोदय एवं वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक श्रीमती संगीता त्रिपाठी महोदया तथा प्रभारी निरीक्षक नागरिक सुरक्षा अलीगढ़ श्री सी .पी. सिंह महोदय को बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया । और कहा कि सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के जवानों की ड्यूटी बहुत ही सराहनीय है सिविल डिफेंस के जवानों की ड्यूटी को देखकर मुझे बहुत हर्ष हो रहा है मैं आशा करता हूं कि डिफेंस के जवान इसी प्रकार पूर्ण मेहनत और लगन से शासन और प्रशासन का पूर्ण सहयोग करते रहेंगे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!