विदेश

अमेरिका में एक रेस्तरां के बाहर एक और भारतवंशी पर हमला किया गया

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) हत्या में शामिल संदिग्ध का पता लगाने के लिए जनता से मदद मांग रहा

अमेरिका में भारतीय लोगों पर हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल के दिनों में भारत के कई छात्रों को निशाना बनाया गया है। अब खबर है कि वॉशिंगटन में एक रेस्तरां के बाहर एक और भारतवंशी पर हमला किया गया। खबरों के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति से कहासुनी के दौरान उनकी हत्या की गई। अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।मामले की जांच कर रहे अधिकारियों के मुताबिक, घटना 2 फरवरी को 15वीं स्ट्रीट नॉर्थवेस्ट के 1100 ब्लॉक पर रात करीब दो बजे हुई। जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्हें विवेक तनेजा (41 वर्षीय) का फुटपाथ पर मिले। उन्हें जानलेवा चोटें आई हुईं थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

कहासुनी के बाद तनेजा पर हमला   वॉशिंगटन डीसी के एक टेलीविजन स्टेशन ‘डब्ल्यूयूएसए’ ने कहा, “शुरुआती जांच में पाया गया कि तनेजा और एक व्यक्ति के बीच कहासुनी हुई थी। जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने तनेजा को जमीन पर गिरा दिया और उसकार सिर फुटपाथ पर जा लगा। बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस अब तनेजा की मौत को हत्या मानकर चल रही है।”

कौन थे भारतीय मूल के विवेक तनेजा

तनेजा डायनेमो टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और अध्यक्ष थे। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, तनेजा डायनेमो उन रणनीतिक और साझेदारी की पहलों का नेतृत्व करते थे, जिनमें संघीय सरकार के अनुबंध क्षेत्र पर जोर दिया जाता था। पुलिस अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है। आरोपी निगरानी वाले कैमरों में कैद हुआ है।

जनता से मदद मांग रही पुलिस
मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) हत्या में शामिल संदिग्ध का पता लगाने के लिए जनता से मदद मांग रहा है। एमपीडी के दस्तावेजों के मुताबिक, हमले की घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हमले के बाद जानलेवा हमले की चोटों के साथ पीड़ित को पाया और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। सात फरवरी को पीड़ित ने दम तोड़ दिया। एमपीडी ने मामले में जानकारी देने वाले लोगों के लिए इनाम का एलान किया है।

भारतीय लोगों पर हो रहे हमले
इसी हफ्ते की शुरुआत में शिकागो में लुटेरों ने भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली पर हमला किया था। इससे पहले जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशे के आदी बेघर शख्स ने भारतीय छात्र विवेक सैनी पर जानलेवा हमला किया था। इस साल अमेरिका में भारतीय मूल के चार अन्य छात्रों की भी मौत की खबर है।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!