अलीगढ़

नगर निगम की कमी के कारण अलीगढ़ जिले में क्रांतिकारी राजगुरु का अपमान बर्दाश्त के बाहर

देश के क्रांतिकारियों के अपमान आज नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है

नगर निगम की कमी के कारण अलीगढ़ जिले में क्रांतिकारी राजगुरु का अपमान बर्दाश्त के बाहर : बी एस बेदी

देश के क्रांतिकारियों के अपमान आज नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि वार्ड 69 के पार्षद योगेश सिंघल क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चलते पार्क की दीवार पर स्वच्छता अभियान के तहत देश के शहीद क्रांतिकारिय सुखदेव की तस्वीर दीवार पर बना दी गई। साथ ही सम्मान जनक सुखदेव की तस्वीर के नीचे कूड़े का ढेर बना दिया गया है। अलीगढ़ के अधिवक्ता सरदार मुकेश सैनी ने कहा कि यह गलत हो रहा है। जिन क्रांतिकारियों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज उनका नगर निगम द्वारा अपमान बर्दाश्त के बाहर है।

टूंडला के आप और हम क्रांतिकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने कहा कि देश के क्रांतिकारियों के प्रति अलीगढ़ नगर निगम की इतनी बड़ी गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस मामले जी जितना जिम्मेदार सफाई कर्मचारी है उतना जिम्मेदार सफ़ाई व्यवस्था से जुड़े नगर निगम के अन्य उच्चाधिकारी भी है। जल्द में इस लापरवाही के लिए अलीगढ़ नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया जायेगा। व जिसके द्वारा हमारे प्रेरणास्रोत राजगुरु की तस्वीर के नीचे गंदगी का अंबार लगाया गया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूँगा। वैसे मैंने अपनी अलीगढ़ की टीम को सूचना दे दी गई है। अगर अलीगढ़ नगर निगम क्रांतिकारियों का सम्मान नही कर सकती तो उन्हें अपमान करने का भी कोई अधिकार नहीं है। हम कई वर्षों से देश मे शाहिद क्रांतिकारियों को भारत रत्न दिलाने में लगे हुए हैं। और अलीगढ़ नगर निगम इस लापरवाही की मैं घोर निंदा करता हूँ।

स्थानीय पार्षद ने बताया कि अभी मैं जयपुर में हूं। अलीगढ़ आते ही सफ़ाई व्यवस्था करा दी जायेगी।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!