कासगंज
कासगंज की सहावर थाना पुलिस व एसओजी टीम ने शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।


मौके से शस्त्र बनाते दो आरोपी रियाजुद्दीन निवासी सहवाजपुर और नेम सिंह निवासी बाजनगर पकड़े गए। उनके पास से 6 निर्मित तमंचे 315 बोर, जिंदा कारतूस के साथ शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ करने पर सामने आया कि वे शस्त्रों को तैयार करने के बाद उसे आसपास के जिलों में बेचते हैं। अधिकांश तमंचे का निर्माण डिमांड मिलने पर करते है। एक असलहा ढाई से तीन हजार रुपये में बिकता है।