कासगंज

कासगंज में होली पर्व के नजदीक होने के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया

720 किलो खराब कचरी को सीज किया

कासगंज में होली पर्व के नजदीक होने के साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अभियान चलाया। बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों से टीम ने चार सैंपल एकत्रित किए। इसके साथ ही टीम ने 720 किलो खराब कचरी को सीज किया।होली पर्व पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री बढ़ जाती है। इन खाद्य सामाग्रियों के सेवन से लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। मिलावटी खाद्य पदार्थ से लोगों को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान शुरू किया। जिला अभिहित अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव, खाद्य निरीक्षक अवधेश पाराशर ने शहर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाया। अमांपुर रोड मंडी के समीप से बन रही रंगीन कचरी के दो सैंपल लिए गए। वहीं 720 किलो कचरी को पैक कर सीज कर दिया गया। अमांपुर रोड स्थिति एक दुकान से सरसों के तेल का सैंपल लिया गया। मुख्य बाजार से मिष्ठान की दुकान से गुजिया का सैंपल एकत्रित किया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने बताया कि एक सप्ताह में 13 नमूने संकलित किए गए हैं। छह कचरी, एक सरसों के तेल, एक गुजिया, दो सोन पपड़ी, एक मैदा, एक बेसन का सैंपल है। सभी को लैब भेजा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मिलावटी खाद्य पदार्थो के प्रति जागरूक रहें।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!