पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2024 आज से चैत्र का महीना शुरू हो रहा है. इस महीने में न सिर्फ नव संवत्सर की शुरुआत होती
चैत्र माह में मां दुर्गा और विष्णु जी की रोजाना, पूजा, पाठ की जाए तो सालभर सुख-समृद्धि से भर जाता है.
पंचांग के अनुसार 26 मार्च 2024 आज से चैत्र का महीना शुरू हो रहा है. इस महीने में न सिर्फ नव संवत्सर की शुरुआत होती है. मान्यता है कि चैत्र माह में मां दुर्गा और विष्णु जी की रोजाना, पूजा, पाठ की जाए तो सालभर सुख-समृद्धि से भर जाता है. चैत्र का महीना मांगलिक कार्य और शुभ काम के लिए बेहद ही अच्छा माना जाता है. आज मंगलवार को हनुमान मंदिर में बजरंगबली को पान का बीड़ा चढ़ा दें मान्यता है इससे रुके हुए कार्य पूरे हो जाते हैं. लंबे समय से अटका धन वापस मिलता है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)
26 मार्च 2024 का पंचांग
तिथि | प्रतिपदा (25 मार्च 2024, दोपहर 12.29 – 26 मार्च 2024, दोपहर 02.55) |
पक्ष | कृष्ण |
वार | मंगलवार |
नक्षत्र | हस्त |
योग | ध्रुव, द्विपुष्कर |
राहुकाल | दोपहर 03.16 – शाम 04.48 |
सूर्योदय | सुबह 06.03 – शाम 06.21 |
चंद्रोदय | शाम 07.20 – सुबह 06.31 |
दिशा शूल |
उत्तर |
चंद्र राशि |
कन्या |
सूर्य राशि | मीन |
26 मार्च 2024 शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04.30- सुबह 05.17 |
अभिजित मुहूर्त | दोपहर 11.47- दोपहर 12.37 |
गोधूलि मुहूर्त | शाम 06.19 – शाम 06.43 |
विजय मुहूर्त | दोपहर 02.15 – दोपहर 03.04 |
अमृत मुहूर्त |
सुबह 06.50 – सुबह 08.33 |
निशिता काल मुहूर्त | रात 11.48 – प्रात: 12.36, 27 मार्च |
26 मार्च 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – सुबह 09.08 – सुबह 10.40
- अडाल योग – दोपहर 01.34 – सुबह 06.02, 27 मार्च
- गुलिक काल – दोपहर 12.12 – दोपहर 01.44
26 मार्च 2024 की लकी राशियां
- मिथुन राशि – आज आपको किसी पुरानी योजना में किए निवेश से लाभ मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम बन जाएंगे.
- धनु राशि – किसी कानूनी मामले में आज का दिन अच्छा रहने वाला है, संपत्ति के मामले में लाभ मिलेगा.
- कर्क राशि – ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी. बिना बाधा के कार्य संपन्न होंगे.
आज का उपाय
मंगलवार के दिन काले तिल, जौं का आटा और तेल मिला कर आटा गूंथ लें. इस आटे से एक रोटी बना कर उस पर तेल और गुड़ चुपड़ कर घर में रोगी या जिसे नजरदोष हो उसके सिर से सात बार उवारकर भैंसे को खिलाएं. इससे आयु लंबी होती है.