मनोरंजन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इंडिया विजिट चर्चा में बनी है. एक्ट्रेस को होली पार्टी एटेंड करते हुए

परिणीति और प्रियंका एक शहर में होते हुए भी एक-दूसरे से नहीं मिले.

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की इंडिया विजिट चर्चा में बनी है. एक्ट्रेस को होली पार्टी एटेंड करते हुए से लेकर अयोध्या में राम लला के दर्शन करने तक, देखा गया. हाल ही में वो कजिन मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में भी पहुंचीं. प्रियंका पूरी फैमिली से मिली, लेकिन कजिन परिणीति चोपड़ा संग उनकी मुलाकात की कोई खबर सामने नहीं आई. इसके बाद से दोनों को लेकर खबरें हैं कि वो एक दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं. बता दें कि फैंस ने ये भी नोटिस किया कि परिणीति और प्रियंका एक शहर में होते हुए भी एक-दूसरे से नहीं मिले. ऐसी भी खबरें हैं कि परिणीति शायद प्रियंका से नाराज हैं. क्योंकि प्रियंका परिणीति की शादी में नहीं पहुंची थीं. हालांकि, प्रियंका ने परिणीति की सगाई अटेंड की थी.

प्रियंका से नाराज है परिणीति? बॉलीवुड लाइफ ने सोर्स के हवाले से लिखा- ‘मन्नारा प्रियंका चोपड़ा से बहुत करीब है. वो प्रियंका को अपना सबसे बड़ा इंस्पिरेशन का सोर्स मानती हैं. अपनी बर्थडे पार्टी में भी मन्नारा ने प्रियंका और निक को इंवाइट किया था. लेकिन परिणीति चोपड़ा इसमें नजर नहीं आई थीं. परिणीति को पार्टी में न बुलाने का कारण शायद प्रियंका थीं, क्योंकि खबरें हैं कि परिणीति प्रियंका से शादी में न आने की वजह से नाराज हैं. हालांकि, ये अभी तक अफवाहें हैं. परिणीति और प्रियंका ने इसे लेकर कोई रिएक्ट नहीं किया है.’आगे लिखा- वहीं मन्नारा और परिणीति भी एक-दूसरे से ज्यादा क्लोज नहीं हैं. जैसा कि प्रियंका का है. प्रियंका बड़ी बहन हैं और उनका सभी बहनों और फैमिली मेंबर्स के साथ अच्छा बॉन्ड है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि परिणीति की शादी के बाद से प्रियंका और परिणीति मिले नहीं हैं. इसका एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि परिणीति अपकमिंग फिल्म चमकीला के प्रमोशन्स में बिजी हैं. प्रियंका और परिणीति आखिर एक-दूसरे से क्यों नहीं मिले इसे लेकर दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!