पंचांग के अनुसार 12 अप्रैल 2024 आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है.
लंबी आयु, यश, बल और आरोग्य पाने के लिए देवी कुष्मांडा को पीले रंग का फूल अर्पित कर ऐं ह्री देव्यै नम: 108 बार इस मंत्र का जाप करें

पंचांग के अनुसार 12 अप्रैल 2024 आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा को समर्पित है. मां कूष्मांडा ने ही इस ब्रह्मांड की रचना की थी और सूर्य भी उन्हीं की शक्ति से प्रकाशित होते हैं. लंबी आयु, यश, बल और आरोग्य पाने के लिए देवी कुष्मांडा को पीले रंग का फूल अर्पित कर ऐं ह्री देव्यै नम: 108 बार इस मंत्र का जाप करें. आज चैत्र विनायक चतुर्थी भी है. ऐसे में बप्पा की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें सिंदूर अर्पित करें.आज शुक्रवार और लक्ष्मी पंचमी भी है. ये दोनों ही देवी लक्ष्मी को समर्पित है. आज के दिन घर में गोमती चक्र की स्थापना करने से आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है. आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (12 april Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)
12 अप्रैल 2024 का पंचांग (12 April 2024 Panchang)
| तिथि | चतुर्थी (11 अप्रैल 2024, दोपहर 03.03 – 12 अप्रैल 2024,दोपहर 01.11) |
| पक्ष | शुक्ल |
| वार | शुक्रवार |
| नक्षत्र | रोहिणी |
| योग | सौभाग्य, रवि योग |
| राहुकाल | सुबह 10.46 – दोपहर 12.22 |
| सूर्योदय | सुबह 05.59 – शाम 06.45 |
| चंद्रोदय | सुबह 09.19 – रात 11.00 |
| दिशा शूल |
पश्चिम |
| चंद्र राशि |
वृषभ |
| सूर्य राशि | मीन |
12 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त (12 april Shubh Muhurat)
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 04.29- सुबह 05.14 |
| अभिजित मुहूर्त | सुबह 11.56 – दोपहर 12.48 |
| गोधूलि मुहूर्त | शाम 06.44 – शाम 07.06 |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 02.30 – दोपहर 03.21 |
| अमृत मुहूर्त |
रात 09.45 – रात 11.18 |
| निशिता काल मुहूर्त | प्रात: 11.59- प्रात: 12.44, 13 अप्रैल |
12 अप्रैल 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
- यमगण्ड – दोपहर 03.34 – शाम 05.10
- गुलिक काल – सुबह 07.34 – सुबह 09.14
- भद्रा – सुबह 05.59 – दोपहर 01.11
- विडाल योग – प्रात: 12.51 – सुबह 05.58, 13 अप्रैल
आज का उपाय
देवी कूष्मांडा का प्रिय भोग मालपुआ है. लंबे वक्त से अगर कोई घर में बीमार है या आए दिन बीमारियों का डेरा रहता है तो माता कूष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं. इससे राहत मिलेगी. सेहत में सुधार होगा.



