अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने जिलाधिकारी से की भेंटवार्ता
डीएम को ''स्वाधीनता के महासमर में अलीगढ़'' पुस्तक की भेंट

अलीगढ़: अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन का प्रतिनिधि मण्डल ने बुधवार को जिलाधिकारी संजीव रंजन से कार्यालय कक्ष में भेंट वार्ता कर उनको ”स्वाधीनता के महासमर में अलीगढ़” पुस्तक भेंट की। इसके साथ ही संगठन द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी गई।संगठन के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने अलीगढ़ में आजादी की लड़ाई की अनेक घटनाओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया साथ ही अलीढ़ नुमाइश में आजादी की लड़ाई पर आधारित प्रदर्शनी के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रदर्शनी के लिए दरबार हॉल में जगह निर्धारित है। श्री शर्मा ने बताया कि संस्कृति विभाग के निर्देश पर अलीगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम में साधु-संत एवं धार्मिक संस्थाओं के योगदान पर सामग्री संकलित की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को स्वतंत्रता संग्राम के अनेक फोटोग्राफ भी दिखाए। इस मौके पर संगठन के संरक्षक सरदार मनमोहन सिंह सचदेवा, उपाध्यक्ष कामेश गौतम, धर्मवीर सिंह, महामंत्री सुरेश चन्द्र शर्मा एवंश्रीमती रजनी तौमर उपस्थित रहे।