कासगंज

कासगंज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया

बच्चियों के लिए चलाया जागरूकता अभियान

कासगंज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में ऑपरेशन जागृति फेज 4.0 अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के नेतृत्व में टीमों ने स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई। साथ ही साइबर हिंसा और घरेलू हिंसा से बचाव के तरीके बताए गए।पुलिस ने बाल विवाह के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। टीम ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन है। इससे बच्चों पर हिंसा और शोषण का खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या लड़के-लड़कियों दोनों को प्रभावित करती है, लेकिन लड़कियों पर इसका असर ज्यादा होता है।बच्चियों के लिए चलाया जागरूकता अभियान। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विवाह की समस्या ज्यादा है। यह बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। इस समस्या से निपटने के लिए समाज को आगे आना होगा। पुलिस ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

कासगंज से इंद्रपाल राजपूत की रिपोर्ट

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!