अलीगढ़

ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान बने अखिल भारतीय करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा ब्रज क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया

अखिल भारतीय करणी सेना में कुछ संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा ब्रज क्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान को उत्तर प्रदेश के कुछ पदाधिकारियों द्वारा अनुशासनहीनता की सूचना मिल रही थी इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया था एवं कोर कमेटी की जांच उपरांत जो पदाधिकारी दोषी पाए गए उनका संगठन से निष्कासित कर दिया गया तथा जो पदाधिकारी निर्दोष थे उनको उनकी पूर्व की कार्यशैली के अनुसार नियुक्ति दी गई। ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा था जिसमें ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के निष्कासन की कही गई थी इसी खबर का संज्ञान लेते हुए अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ठाकुर मनोज चौहान द्वारा एक वीडियो जारी की गई जिसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया कि ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को पदोन्नति कर वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है तथा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के द्वारा गठित की गई समस्त कार्यकारिणी पूर्व की भांति प्रभावी रहकर संगठन के हित में कार्य करती रहेगी।ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!