अलीगढ़
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक संपन्न
अप्रैल में 12,085 नए नामांकन और 44,401 आधार अपडेट किए गए

- अलीगढ़: मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन करते हुए सहायक प्रबंधक यूआईडीएआई विवेक मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में अलीगढ़ में आधार नामांकन और अद्यतनीकरण के लिए 17 रजिस्ट्रार या ईए कार्य कर रहे हैं। अप्रैल 2025 में नए नामांकन व अद्यतन के लिए जिले में 221 ईकाईयों के माध्यम से 12,085 नए नामांकन और 44,401 आधार अपडेट किए हैं। इसके अलावा 0-5 वर्ष आयु वर्ग के नामांकन की सुविधा के लिए 03 समर्पित रजिस्ट्रार आईपीपीबी, स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस हैं। उन्होंने बताया कि बैंक, सीएससी ई-गवर्मेंट, बीएसएनएल, स्कूल एजुकेशन एवं र्स्पोर्टस और पोस्ट ऑफिस के माध्यम से 0-18 आयुवर्ग के लोगों के नाम, जन्म तिथि, लिंग, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल और दस्तावेज़ अपडेट कराए जा सकते हैं जबकि 0-5 आयुवर्ग के बच्चों के मोबाइल नंबर व ईमेल अपडेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग, आईपीपीबी यूपी, डब्लूसीडी यूपी द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सेवा निःशुल्क है। उन्होंने बताया कि जिन निवासियों ने पिछले 10 वर्षों में नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग अपडेट नहीं किया है, उन्हें भी आधार अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना है, भले ही पता, नाम (विवाह) में कोई बदलाव न हो, निवासियों को 10 साल में कम से कम एक बार आधार अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए सीडीओ ने बताया कि आधार नामांकन एवं 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सेवा निःशुल्क है जबकि नाम, पता व अन्य अपडेट का शुल्क 50 रूपये और 07 से 14 व 17 से ऊपर आयुवर्ग में बायोमेट्रिक अपेडल् होने पर 100 रूपये का शुल्क निर्धारित है। उन्होंने सभी रजिस्ट्रार को आधान अपडेशन केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा कराते हुए आमजन को निर्धारित शुल्क पर ही सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कराई जाए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड में जन्मतिथि एक बार, नाम दो बार एवं लिंग एक बार परिवर्तित कराया जा सकता है। सीडीओ ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर 05-07 एवं 15-17 आयुवर्ग के सभी बच्चों के आधार अपडेशन के लिए विद्यालयों में कैम्प लगाने के भी निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, सीएमओ डा0 नीरज त्यागी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पाण्डेय, डीपीओ कृष्ण कान्त राय, डीपीआरओ मो0 राशिद, ईडीएम मनोज राजपूत, बीईओ सिटी सतीश कुमार, डीसी आईसीडीएस राघवेन्द्र सिंह समेत अन्य जिला वि तहसील स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे



