जल्द शहर में जवां नहर का 50 क्यूसेक पानी पहुँचेगा-5 लाख की आबादी की जल्द बुझेगी प्यास
महापौर और नगर आयुक्त ने किया जवां नहर का सिंचाई विभाग और जल निगम के साथ निरीक्षण

अलीगढ़ के पेयजल की किल्लत वाले वार्डो में आने वाले दिनों में पेयजल आपूर्ति प्रभावी बनने की संभावना दिखाई देने लगी है। अलीगढ़ नगर निगम सीमा में गिरते जल स्तर के कारण कई वार्डों में पेयजल की किल्लत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने जवां नहर से सरफेस वाटर को अलीगढ़ नगर निगम सीमा में लाने के लिए महापौर प्रशांत सिंघल के साथ सिंचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों को लेकर निरीक्षण किया।शहर की प्यास बुझाने के लिए ये निरीक्षण एक महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण के दौरान महापौर व नगर आयुक्त द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही जवां नहर का 50 क्यूसेक पानी शहर में पहुंचाया जाएगा जिससे नगर निगम की लगभग 5 लाख की आबादी आच्छादित होगी।नगर आयुक्त के निर्देशनगर आयुक्त ने जल निगम और सिचाई विभाग को तत्काल प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग को 50 क्यूसेक पानी की उपलब्धता के लिए पत्र भेजा गया है।महापौर ने कहामहापौर ने कहा शहर की प्यास बुझाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही शहरवासियों को जवां नहर का पानी मिलना शुरू हो जाएगा।
नगर आयुक्त ने कहानगर आयुक्त ने कहा हमने सिचाई विभाग और जल निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर निरीक्षण किया है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार हो जाएगी और शहरवासियों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा।प्रोजेक्ट के लाभइस प्रोजेक्ट से शहर की लगभग 5 लाख की आबादी को लाभ होगा। जवां नहर का पानी शहर में पहुंचने से लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिलेगा, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा।निरीक्षण में अधिशासी अभियंता जल निगम सुनील सिंह सिचाई विभाग के एसडीओ रजनीश सिंह, जल निगम से अवर अभियंता अबू हसन, स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब आदि मौजूद।