कासगंज

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षक हुए एकजुट, सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले किया प्रदर्शन

कासगंज।
उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं की ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुशांत सांवरे को सौंपा। शनिवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील पांडे के आवाह्न पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन कार्यक्रम चलाया गया।

शिक्षकों का आरोप है कि यह निर्णय अव्यावहारिक है और इससे शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। शिक्षकों को शिक्षण कार्य से इतर बहुत सारे कार्य करने पड़ रहे हैं जिससे काफी समय उन कार्यों को पूर्ण करने में निकल जाता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शुभनेश यादव ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी शिक्षण कार्य के अनुकूल नहीं है। महामंत्री मुनेश राजपूत ने कहा कि पूर्व में शिक्षकों की समस्याओं के लिए एक कमेटी का गठन करने एवं समस्याओं के निस्तारण किए जाने तक ऑनलाइन हाजिरी पर रोक लगाई गई थी। किंतु अभी तक कमेटी द्वारा कोई निर्णय नहीं दिया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने तक संघ का विरोध जारी रहेगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष अंकित पुंढीर ने कहा कि सरकार को पहले शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करना चाहिए। इस दौरान प्रदीप यादव ब्लॉक अध्यक्ष पटियाली, रवि सक्सेना ब्लॉक संयोजक सहावर, पवनेश कुमार, अंकित भारद्वाज, रतन प्रकाश, विनीता कुमारी, नवीन चौहान, अभिषेक गौतम, सुशील, अमित कुमार, अश्वनी लोधी, विनोद शर्मा, नरेंद्र, उमाशंकर दीक्षित सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!