अलीगढ़

नई प्रतिभाओं को मिलेगी उड़ान, संघ शताब्दी में गीतों की होगी फुहार

विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से स्वरों का स्पंदन कार्यक्रम किया गया है आयोजित

अलीगढ़ : संघ शताब्दी वर्ष में स्वरों को एक नई उड़ान मिलेगी। विश्व संवाद केंद्र बृज प्रांत के फिल्म आयाम की ओर से “स्वरों का स्पंदन” कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें संघ के गीतों की प्रतियोगिता होगी। बृज प्रांत में पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर सभी में उत्सुकता है।गुरुवार को आगरा रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम जी ने कहा कि गीत मन को झंकृत करने वाले होते हैं। वंदे मातरम गीत ने संपूर्ण भारतवासी को एकजुट करने का कार्य किया जिसने भारत की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए यह प्रतियोगिता एक नया आयाम तय करेगी। प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन वर्गों को शामिल किया गया है। इसमें 6 से 14 वर्ष, 14 से 21 और 21 से 40 वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतिभागी गीत गंगा, राष्ट्र वंदना, मातृ वंदना, गीत सुधा, संघ गीत का ही चयन कर सकेंगे। फिल्मी व अन्य गीत मान्य नहीं होंगे। विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने व्यवस्थाओं से संबंधित जिम्मेदारी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गीत प्राण तत्व होते हैं, जो व्यक्तित्व का निखार करते हैं। प्रतियोगिता के संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 23 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से खेरेश्वरधाम के निकट रेडियंट स्टार स्कूल में होगी। इसमें बृज प्रांत के 29 जिलों से प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को संघ के गीतों से जोड़ना है, जिससे प्रत्येक भारतवासियों की जुवां पर संघ के गीत हों। सह संयोजक राज नारायण सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता से पूरे देश में एक नया संदेश जायेगा। सह संयोजक डाक्टर अंशु सक्सेना ने बताया कि स्कूलों में भी संपर्क किया जा रहा है, जिससे गीतों के माध्यम से बच्चों के अंदर देशभक्ति की भावना पैदा की जा सके। सह संयोजक सुधीर बी पॉजिटिव ने कहा कि संघ के गीतों की यह पहली प्रतियोगिता है, जो लोगों को नई प्रेरणा देगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!