पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन, 97 कृषक सम्मानित
सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं ग्राम स्तर तक खेती की नई तकनीक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध

-श्रीमती विजय सिंह, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत
अलीगढ़: भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह जी की 123वीं जयंती के अवसर पर क्वार्सी कृषि फार्म में किसान सम्मान दिवस के तहत भव्य किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह द्वारा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा कृषि विभागों एवं कृषि कंपनियों के स्टॉलों का भ्रमण कर नवाचारों का अवलोकन भी किया गया।मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की समृद्धि का मार्ग खेतों और खलिहानों से होकर गुजरता है। किसान देश का अन्नदाता है और सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, जैविक खेती को प्रोत्साहित करने एवं ग्राम स्तर तक खेती की नई तकनीक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।किसान मेले में डीएफओ नवीन प्रकाश द्वारा किसानों को कार्बन क्रेडिट की जानकारी दी गई, वहीं कृषि वैज्ञानिकों एवं विषय विशेषज्ञों ने आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उपनिदेशक कृषि द्वारा जिले से अरहर उत्पादन एवं पराली नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को लखनऊ में सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई।

एफपीओ संचालक संतोष कुमार द्वारा किसानों को फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के लाभों की जानकारी देते हुए नए एफपीओ गठन की अपील की गई। उन्होंने प्राकृतिक खेती, उसके प्रमाणीकरण के बारे में भी बताया। उन्होंने जिले में लगातार दो वर्षों से आलू उत्पादन में एक एफपीओ को पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।किसान सम्मान दिवस के अवसर पर गेहूं, धान, सरसों, अरहर, गन्ना सहित विभिन्न फसलों में उत्कृष्ट उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं उन्नत खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 97 किसानों, किसान यूनियन के पदाधिकारियों, विषय विशेषज्ञों एवं कृषि वैज्ञानिकों को शाल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।किसान मेला एवं गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, विषय विशेषज्ञों, किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, उप निदेशक उद्यान डॉ0 बलजीत सिंह, सहायक निबंधक सहकारिता नागेन्द्र पाल सिंह, सीवीओ डॉ. दिवाकर त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेन्द्र कुमार, उप निदेशक शोध डॉ. प्रमोद कुमार, उप निदेशक कृषि रक्षा डॉ. सतीश मालिक, एलडीएम सुरेश सौनी, जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. दिव्या मौर्या सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान बन्धु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं किसान बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।इनको किया गया सम्मानित:किसान सम्मान योजना में ग्राम बादवामिनी के गजेन्द्र कुमार को गेंहू के लिए, चण्डौस के विष्णु दत्त शर्मा को सरसों के लिए, सुखरावली के दर्शन सिंह चौधरी को धान के लिए, गोविन्दपुर फगोई के रामजीलाल को बाजरा के लिए, सेवनपुर के प्रताप सिंह को रागी के लिए, केमथल के अर्जुन सिंह को सांबा के लिए, सिंहावली के उदयवीर सिंह को ज्वार के लिए एवं जिरौली के ओमपाल सिंह को अरहर के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। मत्स्य पालन में विवेक गौतम, गिरीश



