Uncategorized

पद्म भूषण डॉक्टर गोपाल दास नीरज ट्रस्ट एवं अहिंसा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महाकवि पद्म भूषण डॉक्टर गोपाल दास नीरज जी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदर्शनी मैदान स्थित

101वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदर्शनी मैदान स्थित नीरज शहरयार पार्क में नीरज जी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पद्म भूषण डॉक्टर गोपाल दास नीरज ट्रस्ट एवं अहिंसा फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महाकवि पद्म भूषण डॉक्टर गोपाल दास नीरज जी के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर प्रदर्शनी मैदान स्थित नीरज शहरयार पार्क में नीरज जी की प्रतिमा के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में नीरज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्री विवेक बंसल ने संबोधित करते हुए कहा कि नीरज जी का व्यक्तित्व अपने आप में ही युवा पीढ़ी के लिए संदेश है ।उनका वह गीत कि अब तो कोई मजहब ऐसा भी बनाया जाए ,जिसमें इंसान को इंसान बनाया जाए ,सही मायने में देश की एकता और अखंडता और भाईचारे के लिए बहुत सार्थक है। उन्होंने कहा कि हमारा देश जो आध्यात्मिकता ,गंगा जमुनी तहजीब का सरोवर रहा है ,आज उस संस्कृति पर कुछ चुनौतियां खड़ी हो रही हैं ऐसे में नीरज जी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर हम देश के भाईचारे को कायम करने का प्रण लें ,यही नीरज जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

नीरज जी के सुपुत्र श्री मिलन प्रभात गुंजन ने कहा कि पापा का जीवन बड़ा चुनौती पूर्ण रहा उन्होंने अपने जीवन में कठिन दौर भी देखा और बुलंदियों को भी छुआ, लेकिन उनके मन में सदैव सबके प्रति सहजता और सद्भाव रहता था उनकी कोशिश होती थी कि नए लोगों को काव्य क्षेत्र में आगे बढ़ाया जाए ।सुप्रसिद्ध शायर जॉनी फास्टर, कवि अशोक अंजुम श्री प्रेम किशोर पटाखा, वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुरेश कुमार, डॉक्टर एच.एन. सिंह ,डॉक्टर सी.के. आंधिवाल ,श्री आलोक गौड़, श्री अशोक सक्सेना, श्री पंकज धीरज ,श्री राम सिंह ने भी अपने-अपने उद्गार व्यक्त करते हुए नीरज जी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉक्टर राकेश सक्सेना ने कहा कि नीरज जी जैसी शख्सियत का सानिध्य मिलना हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। नीरज जी देश और दुनिया की वह शख्सियत थे जिन्होंने हिंदी काव्य की पताका पूरे विश्व में फहराई।नीरज जी अपने अंतिम समय तक काव्य मंच को सुशोभित करते रहे नीरज जी का जीवन गौतम बुद्ध और और कबीर के व्यक्तित्व से प्रभावित था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गया प्रसाद गिर्राज योगेश सारस्वत एडवोकेट, अनिल वर्मा, राज सक्सैना, कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, नीलाभ भार्गव, श्रीमती समता सिंह, डा शंकरलाल, अशोक सिंह शोक्की, वीरेंद्र चौधरी, प्रदीप रावत, शाहिद खान, पन्नालाल सुमन, आनंद बघेल, ब्रजेश सविता, रवि गुंजल, अजय बघेल, नादिर खान, मोहम्मद असलम, संजय सिंह माथुर, इमरान रफीक, रजत केला आदि मौजूद रहे I

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!