अलीगढ़

सरकार की मंशा से अलीगढ़ के धार्मिक पर्यटन को मिल रही नई पहचान

महादेव, नौ देवी व वनखण्डी मंदिर परिसरों का विकास कार्य अंतिम चरण में

अलीगढ़ : प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड, निर्माण इकाई द्वारा जिले के प्रमुख प्राचीन मंदिरों के सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास की योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना और स्थानीय पर्यटन को नई गति देना है।प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल संजय जादौन ने बताया कि अतरौली विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड बिजौली स्थित महादेव मंदिर परिसर के पर्यटन विकास कार्य में अब तक महत्वपूर्ण प्रगति हो चुकी है। लगभग 0.96 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत स्लैब कास्टिंग एवं प्लास्टर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। परियोजना के अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि बशेष कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। यह परियोजना क्षेत्र की धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक होगी।इसी क्रम में महानगर के नौ देवी मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। इस परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सौंदर्यबोध को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद नौ देवी मंदिरों का यह समूह धार्मिक पर्यटन का एक सशक्त केंद्र बनेगा, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।विकास खंड अकराबाद के दभौरा हंसगढ़ी के मध्य स्थित प्राचीन वनखण्डी शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यह मंदिर ऐतिहासिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्य समाप्त होते ही यह स्थल श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षक एवं सुविधाजनक रूप में उपलब्ध होगा।जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से सरकार का स्पष्ट संदेश है कि धार्मिक आस्था के केंद्रों का संरक्षण, विकास और प्रचार-प्रसार सरकार की प्राथमिकता है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि जिला पर्यटन के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई को भी छुएगा।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!