अलीगढ़

आदिनाथ , मल्लिनाथ भगवान की नवीन रजत प्रतिमाओं का रथयात्रा के साथ हुआ भ्रमण

जगह जगह रथयात्रा का स्वागत एवं आरती श्रावक श्राविकाओं द्वारा की गई। जहां पर नवीन रजत प्रतिमाओं का इंद्रौ द्वारा कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करके अस्थाई वेदी में विराजमान किया गया

बुधवार को खिरनी गेट स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर पंचायत में नवीन रजत प्रतिमाओं की अगवानी जैन समाज ने गाजे बाजे से की। शाहदरा दिल्ली में पंचकल्याणक महोत्सव में नवीन आदिनाथ , मल्लिनाथ भगवान की रजत प्रतिमाओं को प्रतिष्ठित कराकर पुण्यार्जक मंजीत जैन पाटनी परिवार एवं संजय जैन बाटा परिवार साथ में पंचायत मंदिर के मंत्री विजय कुमार जैन ,सौरभ जैन पांड्या शुद्धिपूर्वक श्री लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर पहुंचे। जहां ट्रस्ट के मंत्री विजय कुमार जैन सेठ संस ने श्रीजी की अगवानी जैन समाज के साथ आरती उतारकर की। तत्पश्चात मंदिर जी में पूजन अर्चना के साथ मुख्य पात्रों का चयन हुआ जिसमें रथ के सारथी बनने का महेंद्र कुमार जैन पांड्या, खजांची प्रवीन जैन बाटा परिवार एवं रथ की मंगल आरती करने का सौभाग्य राजीव जैन ,सागर जैन पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ। इसके उपरांत बैंड बाजे के साथ रथयात्रा आगरा रोड,मानसिंह की सराय,बजरिया होते हुए विभिन्न मार्गो से भक्तिपूर्वक नृत्य,भजनों के साथ बड़े मंदिर जी पहुंची। जगह जगह रथयात्रा का स्वागत एवं आरती श्रावक श्राविकाओं द्वारा की गई। जहां पर नवीन रजत प्रतिमाओं का इंद्रौ द्वारा कलशाभिषेक एवं शांतिधारा करके अस्थाई वेदी में विराजमान किया गया। सभी मांगलिक क्रियाएं हाथरस से पधारे पंडित विशाल जैन वैद के निर्देशन में सम्पन्न हुई उहोंने बताया कि प्रतिष्ठा के बाद प्रथम कलश अत्यंत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह आत्मा से परमात्मा बनने की यात्रा का प्रतीक है यह कलश सम्यक् दर्शन (सही विश्वास) की उत्पत्ति, पवित्र जल से अभिषेक और देवताओं द्वारा रत्नों की वर्षा को दर्शाता है, जिससे प्रतिमाएं जीवंत होकर आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करती हैं और भक्तों के लिए आत्मा के उत्थान तथा संसार से मुक्ति के मार्ग का साक्षात् अनुभव कराती हैं। पंचायत मंदिर के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जैन बताया कि आगामी 15 -16 फरवरी को प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी राकेश भैय्या जी के सान्निध्य में भव्य दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करके विधि विधान से नवीन रजत प्रतिमाओं को मुख्य वेदी में स्थापित किया जायेगा। कार्यक्रम उपरांत खंडेलवाल जैन युवा संगठन एवं संजय जैन बाटा परिवार द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार जैन पाटनी,राजीव जैन,कैलाश चंद्र जैन , ओम प्रकाश जैन दोषी, सुरेश कुमार जैन गढ़ी,सुरजीत जैन,सतेंद्र जैन,पारस जैन,अंकित जैन,अशोक जैन दोषी,प्रकाश जैन ,गौरव जैन ,दीपेंद्र जैन,गरिमा जैन,आशा जैन ,निशि जैन,श्रद्धा जैन,रोजी जैन पाटनी,रेशु जैन पांड्या,पूर्वी जैन,नीता जैन,मीनू जैन,अरुणा जैन,राशि जैन, नीलिमा जैन,आयुषी जैन एवं समाज के भारी संख्या में पुरुष महिला बच्चे उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!