विश्व कैंसर दिवस पर शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान एवं कार्यशाला का आयोजन
शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता अभियान

अलीगढ़। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आज आगरा रोड स्थित शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल में शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता अभियान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव दीपाली भार्गव, शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की चेयरपर्सन लाजेश कुमारी, प्रबंध निदेशक इं० सुमित सर्राफ एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट के फैकल्टी डायरेक्टर जितेंद्र ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपाली भार्गव ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता ही इससे लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है। समय पर जांच, सही जानकारी और आधुनिक उपचार से कैंसर को हराया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ावा देते हैं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इं० सुमित सर्राफ ने कहा कि पूर्व में पूरे अलीगढ़ मंडल में कैंसर के समुचित इलाज की सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को दिल्ली-मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी आवश्यकता को देखते हुए हमारे अथक प्रयासों से लगभग एक वर्ष पूर्व अलीगढ़ में अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई, जिसके परिणामस्वरूप अब क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में विश्वस्तरीय कैंसर उपचार उपलब्ध हो रहा है।अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट के फैकल्टी डायरेक्टर जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि हमारे कैंसर इंस्टीट्यूट में अत्याधुनिक तकनीकों और मशीनों के माध्यम से पेट-सीटी, रेडिएशन थेरेपी, कीमोथेरेपी सहित सभी आधुनिक उपचार सुविधाएं उपलब्ध हैं। अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट पूरे भारत में 17 से अधिक केंद्रों के माध्यम से सेवाएं प्रदान कर रहा है, जहां 150 से अधिक अनुभवी कैंसर विशेषज्ञ कार्यरत हैं। इंटरनेशनल ट्यूमर बोर्ड के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल अपनाए जाते हैं, जिससे मरीजों को सर्वोत्तम और सटीक इलाज मिल सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल एवं हीमेटो ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. उमर बशीर ने कैंसर के आधुनिक उपचार विकल्पों एवं समय पर निदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैंसर का शुरुआती चरण में पता चलने पर उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए नियमित जांच और सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. फर्रुख अनवर ने रेडिएशन थेरेपी में हो रही नवीन तकनीकी प्रगति की जानकारी साझा की, जबकि न्यूक्लियर मेडिसिन कंसल्टेंट डॉ. इज़हार अली ने कैंसर की सटीक जांच एवं उपचार योजना में न्यूक्लियर मेडिसिन की भूमिका को विस्तार से समझाया कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक और भावनात्मक क्षण तब आया जब कैंसर को मात देने वाले मरीजों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। मरीजों ने डॉक्टरों एवं पूरे स्टाफ की संवेदनशील देखभाल, सहयोग और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल और अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट ने उन्हें कैंसर के खिलाफ लड़ने की नई ताकत और उम्मीद दी कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं मरीजों में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना, समय पर एवं उचित उपचार की जानकारी देना, कैंसर से सफलतापूर्वक स्वस्थ हुए कैंसर विजेताओं के अनुभव साझा कर उन्हें सम्मानित करना रहा। यह कार्यक्रम ज्ञान, आशा और आत्मविश्वास के माध्यम से कैंसर के विरुद्ध संघर्ष को सशक्त बनाने तथा शीघ्र जांच एवं सही उपचार के लिए प्रेरित करने का सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ कार्यक्रम का संचालन शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल की मार्केटिंग हेड सामना जैदी एवं अमेरिकन ऑनकोलॉजी इंस्टीट्यूट के अमित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया गया |
इस अवसर पर शाव्य सक्सेना, गिरीश, पृथ्वी, शगुफ्ता, अंजलि, आरती, नादिरा, नेहा, बासित, सत्या, कुलदीप, सचिंद्र, सुधीर, रविश, फैज़, कोमल, तान्या, शिवदत्त एवं रविकांत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



