अलीगढ़

महाशिवरात्रि को लेकर नगर आयुक्त ने अधीनस्थों संग की समीक्षा

दो टूक शब्दों में अधीनस्थों को बेहतर साफ सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट, आवारा पशुओं की रोकथाम करने की दी हिदायत

नगर आयुक्त के एक्शन को देखते हुए फील्ड में मुस्तैद हुए नगर निगम अधिकारी कर्मचारी1260 सफ़ाई कर्मचारियों की 40 टीमें संभालेगी सफ़ाई की जिम्मेदारी- क्वारसी से खेरेश्वर मंदिर तक कावड़ यात्रा पूर्ण होने तक तैनात रहेंगे नगर निगम के अधिकारी कर्मचारीक्वारसी से खेरेश्वर धाम तक लगभग 850 अतिरिक्त लाइटों से जगमगायेगा कावड़ यात्रा का मार्गक्वारसी से खेरेश्वर धाम तक बंद रहेगी सभी मीट दुकानें व पशुपालकों को नगर निगम की चेतावनी- आवारा पशुओं के विचरण पर पशुपालक पर दर्ज होगी एफआईआर4 सेक्टर प्रभारी, 35 अधिकारी 20 कलस्टर प्रभारी सहित 1260 सफ़ाई कर्मचारी रहेंगे कांवड़ यात्रा के रूट परक़्वार्सी से खेरेश्वर धाम तक स्वागत शिवरों से सीधे कचरा लेने के लिए नगर आयुक्त ने लगाए 50 टाटा टेंपो वाहनों की अतिरिक्त टीमनगर आयुक्त की स्वागत शिविर संचालकों से अपील प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों का ना करें इस्तेमाल- नगर निगम ने लगाई अतिरिक्त कूड़ा उठाने की गाड़ियां उसी में कचरा डालें- स्वयं अपने शिविर में रखें बड़े कूड़ेदान महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं के भारी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए

 

नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने क्वारसी चौराहे से खेरेश्वर धाम तक निर्धारित कांवड़ मार्गों पर नगर निगम व्यवस्थाओ की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, मुख्य अभियंता वी.के. सिंह, महाप्रबंधक जल प्रमोद कुमार सिंह, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा तथा अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) अजय कुमार सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक अपने-अपने सेक्टरों में निरंतर मुस्तेद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करें।समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने विशेष रूप से साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कचरा निस्तारण, मार्गों की समतलता तथा स्वागत शिविरों की व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्ग पर तैनात सभी सफाई कर्मचारी अनिवार्य रूप से नगर निगम की निर्धारित एप्रिन/वर्दी में ही ड्यूटी करें। बिना वर्दी के कार्य करते पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी एवं अधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) को निर्देशित किया गया कि क्वारसी चौराहे से खेरेश्वर धाम तक कांवड़ मार्गों पर लगभग अतिरिक्त 850 स्ट्रीट लाइट 12 फरवरी तक हर हाल में स्थापित कर दी जाएँ, जिससे रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित व सुगम बना रहे साथ ही प्रकाश व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग और खराब लाइटों के त्वरित बदलने के निर्देश भी दिए गए।पशु कल्याण अधिकारी को विशेष अभियान चलाकर आवारा पशुओं को कांवड़ मार्गों से हटाने के निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यदि कोई पशुपालक अपने पशुओं को खुले में छोड़ता है और उससे कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो संबंधित पशुपालक के विरुद्ध तत्काल दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।मुख्य अभियंता को निर्देशित किया गया कि कांवड़ मार्गों पर कंकड़, पत्थर, मलबा, गड्ढों आदि को विशेष अभियान चलाकर हटाया जाए तथा रात्रि में भी मलबा उठाने, सफाई एवं समतलीकरण कार्य जारी रहे। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर दिशा सूचक संकेतक, बैरिकेडिंग और सुरक्षा संकेत तत्काल लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कांवड़ियों को मार्गदर्शन में कोई कठिनाई न हो।नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि नगर निगम द्वारा पिछले तीन दिनों से युद्धस्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। कांवड़ मार्गों को चार सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। कुल 35 अधिकारियों, 20 क्लस्टर प्रभारियों और 1260 सफाई कर्मचारियों की तैनाती कर निरंतर सफाई एवं कचरा प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।सेवा शिविरों से नियमित कचरा उठान हेतु अतिरिक्त 50 टाटा टेम्पो टिपर लगाए गए हैं, जिससे मार्गों पर स्वच्छता बनी रहे। सभी सेवा शिविर संचालकों से अपील की गई है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन करते हुए कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और “जीरो वेस्ट इवेंट” की अवधारणा को सफल बनाने में सहयोग करें।नगर आयुक्त ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। कांवड़ियों की सहायता हेतु प्रमुख स्थानों पर हेल्प डेस्क, पेयजल स्टॉल तथा विश्राम स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर निगम का पूरा अमला श्रद्धालुओं की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!