संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की किसान जागृति यात्रा के चौथे दिन तमिलनाडु के सेलम जिले में किसानों ने भारत-अमेरिका के मध्य हुए मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ मार्च किया
उसके बाद सेलम में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) की किसान जागृति यात्रा के चौथे दिन तमिलनाडु के सेलम जिले में किसानों ने भारत-अमेरिका के मध्य हुए मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ मार्च किया। उसके बाद सेलम में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसने बड़ी संख्या में आदिवासी एवम महिला किसानों ने भाग लिया, सम्मेलन का संचालन ऐ. एस बाबू ने किया।
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि आदिवासी किसानों के जमीन के अधिकार को संविधान की छठी सूची में शामिल कर के आदिवासी किसानों के अधिकारों को सुरक्षित किया जाना चाहिए। किसान नेता पी.आर. पांड्यंन ने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात करते हैं और दूसरी तरफ अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर के देश की आत्मनिर्भरता को खत्म कर रहे हैं एवम देश के कृषि सेक्टर को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। किसान नेता रामा गौंडर ने कहा कि 19 मार्च को तमिलनाडु से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में पहुंचेंगे और देशभर में हजारों गाँवों से पारित कराए गए प्रस्तावों की कॉपियां प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। इसके बाद यात्रा कर्नाटक में पहुंची जहां चामराजनगर में क़ुर्बुरु शांताकुमार के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों ने यात्रा का स्वागत किया। किसान नेता क़ुर्बुरु शांताकुमार ने बताया कि कल मैसूर में बड़े किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
आज मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल (पंजाब), क़ुर्बुरु शांताकुमार (कर्नाटक), पी आर पांड्यंन एवम आदिमुलम (तमिलनाडु), पी अय्यकन्नू (तमिलनाडु), रामा गौंडर एवम एस. बाबू (तमिलनाडु), पी. राजेंद्रन एवम सोमू पिल्लई (पांडिचेरी), वी. के. दुरिसामी एवम विजय प्रसाद (तिरुपुरुर), अभिमन्यु कोहाड़ एवम हर्षदीप गिल(हरियाणा), इंदरजीत पन्नीवाला एवम महावीर सहारण(राजस्थान), लीलाधर राजपुत एवम अरुण पटेल (मध्यप्रदेश), नितिन बाल्यान एवम शादाब चौधरी ( उत्तर प्रदेश), हरसुलिन्दर सिंह एवम सोनू औलख (पंजाब), अरुण कुमार, गोविंद राजा एवम मणिकंतम समेत सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।



