धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव भावार्पण धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुलदीप मीणा (वाइस चेयरमैन, ए.डी.ए, अलीगढ़) ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव भावार्पण धर्म समाज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री कुलदीप मीणा (वाइस चेयरमैन, ए.डी.ए, अलीगढ़) ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया और धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यक्ष श्री सुरेश गोविल द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। वार्षिकोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। इसी श्रृंखला में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने कृष्ण लीला का मंचन किया। इस कृष्ण लीला पर प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इसी श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए छोटे- छोटे बच्चों के द्वारा जंगलबुक पर आधारित प्रस्तुति दी गई और इस प्रस्तुति को प्रोत्साहन राशि भी दी गई। इसी क्रम में बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को गीतों पर आधारित एक शानदार प्रस्तुति देकर श्रंद्धाजलि दी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री कुलदीप मीणा (वाइस चेयरमैन अलीगढ़)जी द्वारा विद्यालय की वार्षिक ई – पत्रिका “अभिव्यक्ति” का विमोचन किया गया। धर्म समाज समिति के सचिव श्री राजीव अग्रवाल ‘अनु’ जी द्वारा मुख्य अतिथि जी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।इसके उपरांत सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा अनेक नृत्यों की प्रस्तुत दी गयी। इसी क्रम में सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा ट्रांसजेंडर पर आधारित एक शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा नरसिंह अवतार पर एक मनमोहक प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम की इस श्रृंखला में पंजाब की शान भांगड़ा की शानदार प्रस्तुति की गई। इसी क्रम में जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के द्वारा ओल्ड एज होम और डान्ट वेस्ट फूड पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में पुराने फिल्मी गीतों पर आधारित एक प्रस्तुति के द्वारा छात्र-छात्राओं ने ओल्ड इज़ गोल्ड का संदेश दिया है। इसी श्रृंखला में धर्म समाज इंटर कॉलेज के छात्रों के द्वारा भी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुति देकर सभी के मन को मोहित किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रचना गुप्ता ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। जिसकी सभी ने बहुत प्रशंसा की। कार्यक्रम की अंत में विद्यालय की प्रबंधक श्री संजय कुमार गोयल जी ने कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन में सभी अध्यापकों, अभिवावकों और छात्र-छात्राओं के योगदान के लिए उनकी सराहना की और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापन ज्ञापन किया।
इस अवसर पर धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य श्रीमती लवीना गुप्ता जी, श्री अजय कुमार अग्रवाल जी, प्रधानाचार्या श्रीमती रचना गुप्ता, हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन अधिकारी पुष्कर वार्ष्णेय एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।



