अलीगढ़

नई पीपीपी प्रक्रिया से डीडीयू में एमआरआई स्थापना को तेज़ी

शासन स्तर पर नियमित पत्राचार व उच्चस्तरीय समन्वय जारी

अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में एमआरआई मशीन की स्थापना को लेकर अस्पताल प्रशासन ने नई पीपीपी प्रक्रिया के तहत पुनः प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम. के. माथुर ने बताया कि एमआरआई सुविधा को शीघ्र शुरू कराने के लिए नियमित पत्राचार, उच्च स्तर पर सतत समन्वय एवं प्रभावी पैरवी की जा रही है, जिससे प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा सके।डॉ. माथुर ने कहा कि पूर्व में तकनीकी कारणों से बाधित हुई प्रक्रिया के बाद अब नई पीपीपी व्यवस्था के तहत संशोधित प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार संवाद स्थापित करते हुए प्रशासनिक स्तर के साथ ही अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ मोहन झा द्वारा प्रकरण की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है। अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर मरीजों को स्थानीय स्तर पर उन्नत एमआरआई जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाए।उन्होंने बताया कि एमआरआई स्थापना अस्पताल प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक स्वीकृतियां तेजी से प्राप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर भी की जा रही सक्रिय पैरवी के परिणामस्वरूप प्रक्रिया में सकारात्मक प्रगति देखने को मिल रही है।सीएमएस डॉ0 माथुर ने कहा कि एमआरआई सुविधा शुरू होने से जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें निजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन जनहित को सर्वाेपरि रखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में ठोस एवं समयबद्ध कार्रवाई जारी है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!