अलीगढ़

भारत-अमेरिका के मध्य हुए व्यापार समझौते के साझा वक्तव्य की कॉपियां जलाकर विरोध दर्ज कराया

19 मार्च दिल्ली रामलीला मैदान किसानों से हस्ताक्षरित संकल्प-पत्र एकत्रित कर माननीय प्रधानमंत्री को सौंपेंगे

भारत-अमेरिका के मध्य हुए व्यापार समझौते के साझा वक्तव्य की कॉपियां जलाकर विरोध दर्ज कराया। संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा,
अलीगढ़, 15 फ़रवरी 26 को संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा ( ग़ैर -राजनीतिक) के आह्वान के समर्थन में एफ एम टावर जमालपुर स्थित युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी के कैम्प कार्यालय पर मोर्चा संस्थापक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में बाज़ू पर काली पट्टी बांध एवं विरोध करते युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ मोहम्मद रिजवान शाह सहित अन्य पदाधिकारियो ने काले कपड़े पहनकर अमेरिका -भारत के मध्य हुए समझौते की साझा वक्तव्य की कापियां जला अपना विरोध प्रदर्शन किया साथ ही किसान एकता जिंदाबाद, किसान विरोधी सरकार मुर्दाबाद, अमेरिका से समझौता रद्द करो आदि ज़ोरदार नारे लगाए गये। मोर्चा संस्थापक जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अमेरिका -भारत समझौता देश के अन्नदाता किसानों को आत्महत्याएं करने को मजबूर कर देगा। सरकार की ग़लत नीतियों कारण पूर्व में आज़ तक देश के 7 लाख किसानों द्वारा आत्महत्या कों मजबूर होना पड़ा विगत तीन माह के अकेले महाराष्ट्र में 768 किसानों द्वारा आत्महत्या की जा चुकी है

पिछले माह एटा जिले के गांव जिनहेरा में किसान ने आत्महत्या कर ली थी समाचारप त्र में प्रकाशित लेख अनुसार तीन दिन पहले से चूल्हा तक नहीं जला था उस किसान के घर पर जिसके परिवार में मौजूद बूढ़े 86 वर्षीय पिता एवं 82 वर्ष की मां केला देवी जिनके पास राशन कार्ड तक नहीं बना और अभी तक शासन प्रशासन ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया क्या ऐसी व्यवस्था से संघर्षरत किसान भारत में सब्सिडी जीरो प्रतिशत और अमेरिका सरकार से 200/250 प्रतिशत पाते किसानों से प्रतिस्पर्धा खुदकुशी ओर धकेलना जैसा भारत अमेरिका समझौता हैं और शीघ्र ही मोदी सरकार द्वारा रद्दीकरण नहीं किया तो दिल्ली कूच कर समझौता रद्द कराएं जाने हेतु आंदोलन मज़बूरी बनेंगी यह भारत सरकार को विचार करना चाहिए देश को आंदोलन ओर न धकेलें किसान आंदोलन नहीं चाहते । संयुक्त किसान मोर्चा ग़ैर- राजनीतिक द्वारा 7 फरवरी 26 से कन्याकुमारी से कश्मीर तक किसान जागृति यात्रा समापन 19 मार्च दिल्ली रामलीला मैदान किसानों से हस्ताक्षरित संकल्प-पत्र एकत्रित कर माननीय प्रधानमंत्री को सौंपेंगे यदि सरकार ने समझौता रद्द नहीं किया तो किसानों में जगी जागृति अलख किसान विरोधी नीतियों की कब्र खोदने का काम सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर अर्श ठाकुर, आमिर,फैजान, हर्ष, नीरज पंडित आदि मौजूद रहे

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!