जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार रैली निकाल सशक्तिकरण का दिया संदेश
रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन लेडीज विंग ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट , ग्रेटर नोएडा में कैंसर और थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रभावशाली कार रैली का आयो

रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन लेडीज विंग ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट , ग्रेटर नोएडा में कैंसर और थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक प्रभावशाली कार रैली का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
यह कार रैली प्रातः 7:30 बजे शुरू हुई, जब गाड़ियाँ फॉर्मूला-1 ट्रैक पर पहुँचीं। सबसे पहली गाड़ी में जीतो णमोकार महामंत्र दिवस (जो 9 अप्रैल को पूरे देश में मनाया जाएगा) का संदेश दिया गया। इसके बाद सैकड़ों कारें की स्टेयरिंग महिलाओं ने थाम कर ट्रैक पर उतारी और कैंसर व थैलेसीमिया के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए रैली को आगे बढ़ाया। जीतो नॉर्थ जोन के 18 चैप्टरों के प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया, जिससे अलीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन स्वप्निल जैन की अगुवाई में 25 कारों में टीम शामिल हुई। चीफ सेक्रेटरी अलीगढ़ चैप्टर राजीव जैन ने कहा कि यह कार रैली जीतो समुदाय की सबसे बड़ी जागरूकता अभियानों में से एक बन गई। इसके बाद विकास जैन चीफ सेक्रेटरी – जीतो नॉर्थ जोन ने स्वागत भाषण दिया और बताया कि समाज में जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए ऐसे सामुदायिक प्रयास कितने महत्वपूर्ण हैं। जीतो लेडीज विंग द्वारा एक विशेष नाटक (स्किट) प्रस्तुत किया गया, जिसमें कैंसर और थैलेसीमिया जैसी बीमारियों के समय पर निदान और मरीजों के प्रति सहानुभूति का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें महावीर चपलोट सेक्रेटरी – जीतो एपेक्स सोनाली दुग्गर डायरेक्टर इन-चार्ज – जीतो लेडीज विंग शीतल दुगर चेयरपर्सन –जीतो लेडीज़ विंग रमन जैन चेयरमैन – जीतो नॉर्थ जोन अलीगढ़ से स्वप्निल जैन,विवेक ओसवाल , निषिध जैन ,मुकेश जैन,अंशुल जैन ,ध्रुव जैन, प्रियंक जैन आकाश जैन, प्रिया जैन,शुभ्रा जैन,नीना जैन,कविता जैन, श्वेता ओसवाल,रचना जैन,पलक जैन, स्तुति जैन,एकता जैन,शिवानी जैन एवं अन्य शामिल रहे।



