अलीगढ़

वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश ने फीता काट कर किया शुभारंभ

राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायाधीश अभिषेक कु‌मार व्यास द्वारा किया गया।

उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा के जनपद न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का जनपद न्यायाधीश श्री विवेक ने आज दिनांक 14 मार्च 2026 को फीता काटते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/न्यायाधीश अभिषेक कु‌मार व्यास द्वारा किया गया। शुभारंभ के दौरान जनपद न्यायाधीश ने कहा कि लोक अदालत भारतीय न्याय व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसके माध्यम से वादकारियों को आपसी सहमति समझौते के आधार पर तुरंत न्याय मिलता है। और विवादों का समाधान हो जाता है जिससे पक्षकारों के समय और धन दोनों की बचत होती है।‌ जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित वादकारियों से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराकर इस व्यवस्था का लाभ उठाएं।

 

साथ ही जिला न्यायालय की विभिनन पीठों पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा वादों की सुनवाई की गई। और आपसी समझौते के आधार पर 119315 वादों में से कई विभिन्न प्रकार के 104758 मामलों बैंक, विद्युत विभाग, दूरसंचार विभाग सहित अमरोहा के 6620 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें 5731 फौजदारी और 371270 जुर्माना वसूला भी गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने बताया कि लोक अदालत का उददेश्य आमजन को आपसी सुलह समझौते के आधार पर न्याय उपलब्ध कराना। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण लोकेश राय, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शाकिर हुसैन, विशेष न्यायाधीश शैल्जा राठी, हेमलता त्यागी, अरविन्द शुक्ला, नसीमा खानम, ईश्वर सिंह, संजय चौधरी, नाजमीन बानो, ज्योति चौधरी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ लकी, चेतना सिंह, अवधेश कुमार तृतीय, गीतिका गर्ग, मोनिका, सुप्रिया शर्मा, अर्पिता सिंह, रीतू लोहा, अभिषेक चौहान, अमनदीप, नसीम अहमद व रश्मि सिंह द्वितीय आदि अधिवक्ता सहित उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!