अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
पुलिस टीम ने होटल के कमरे में छापेमारी की, जहां पत्नी और उसका प्रेमी रंगरेलियां मनाते पाए गए. दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया

अलीगढ़. अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में एक निजी होटल में पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. शक के आधार पर पति लंबे समय से पत्नी का पीछा कर रहा था, और सूचना मिलते ही पुलिस के साथ होटल पहुंचकर दोनों को कमरे में रंगे हाथों पकड़ा. घटना रामघाट रोड स्थित एक निजी होटल की है, जहां यह पूरा मामला सामने आया.शनिवार को जब पत्नी घर से निकली, तो पति ने उसका पीछा किया और देखा कि वह रामघाट रोड के होटल में एक युवक के साथ गई. पति ने तुरंत क्वार्सी थाने में सूचना दी और पुलिस के साथ होटल पहुंच गया.पुलिस टीम ने होटल के कमरे में छापेमारी की, जहां पत्नी और उसका प्रेमी रंगरेलियां मनाते पाए गए. दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया.
पति ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद तीनों को थाने ले जाया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है. प्रेमी के खिलाफ धारा 497 के तहत कार्रवाई की, जबकि पत्नी को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी. अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.



