अलीगढ़: राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने व गौ हत्या पर कठोर केंद्रीय कानून की मांग

अलीगढ़: राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने व गौ हत्या पर कठोर केंद्रीय कानून की मांगएसीएम द्वितीय को ज्ञापन, ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला व हाईवे पर गौ एंबुलेंस की मांग, रुद्रा पंडित बोले- गौ हत्या गैर जमानती अपराध बने राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने शनिवार को एसीएम द्वितीय के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ रुद्रा पंडित के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देने और गौ हत्या रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून बनाने की मांग की गई।रुद्रा पंडित ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में गाय को माता का स्थान प्राप्त है। शास्त्रों में गौ माता को समस्त देवों और वेदों का आधार माना गया है। सड़कों पर घूमने वाली गायों की दुर्दशा रोकने के लिए एक सशक्त ‘केंद्रीय गौ सेवा संरक्षण अधिनियम’ बनाया जाए, ताकि देशभर में गौवंश की स्थिति में सुधार हो सके।
प्रमुख मांगें:
1. गौ हत्या को संज्ञेय व गैर जमानती अपराध की श्रेणी में शामिल किया जाए।
2. ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशालाओं और जिला स्तर पर आदर्श गौ अभ्यारण्यों की स्थापना हो।
3. राष्ट्रीय राजमार्गों पर घायल गौवंश के लिए गौ एंबुलेंस जैसी आपात सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
संगठन ने कहा कि केंद्रीय कानून के अभाव में गौ रक्षा प्रभावी नहीं हो पा रही है। एक समान कानून से ही गौवंश सुरक्षित रह सकेगा।इस मौके पर उपस्थित रहे: अंकुश भारद्वाज, दिवाकर वर्मा, प्रहलाद शर्मा, चेतन यादव, सोनू ठाकुर, अमित गुप्ता, विजय सूर्यवंशी, कन्हैया सूर्यवंशी, हिमांशु आर्य, दीपक सुशील शर्मा, दुष्यंत अरुण वर्मा, दुष्यंत शर्मा, मुकेश वर्मा, तेजप्रकाश कश्यप, प्रमोद राजपूत, दिव्यांशु सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



