Uncategorizedहाथरस

मृतका के परिजनों ने हाथरस में न्याय को लेकर खोला मोर्चा

हाथरस थाना क्षेत्र के चावल गेट के पास रहने वाली अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के परिजनों ने निकला केंडिल मार्च

हाथरस थाना क्षेत्र के चावल गेट के पास रहने वाली अभिनेत्री ट्विशा शर्मा के परिजनों ने निकला केंडिल मार्च । भोपाल में मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में न्याय की मांग को लेकर मृतका के परिवार ने। हाथरस में भी इस मामले को लेकर जगह-जगह कैंडल मार्च निकाले और मध्य प्रदेश पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगे ऐसा परिवारजनों ने नारे लगाते हुए कहा ट्विशा की मौत आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या हो सकती है।मृतिका के पिता ने बताया की बेटी की लव मैरिज हुई थी.12 मई को ट्विशा शर्मा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी।

करीब पांच महीने पहले उसकी शादी रिटायर्ड जज गिरीवाला सिंह के बेटे समार्थ सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के समय उन्होंने उपहार में आभूषण और घरेलू सामान दिया था, लेकिन विवाह के बाद से ही ट्विशा को ससुराल में प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। परिवार ने आरोप लगाया है कि ट्विशा के पति समार्थ सिंह, उनकी मां गिरिबाला सिंह और अन्य ससुराल पक्ष के सदस्य उसे लगातार मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।परिवार का दावा है कि ट्विशा समय-समय पर फोन और मैसेज के जरिए अपने परिजनों को अपनी पीड़ा बताती थी। उसने बताया था कि उस पर दहेज को लेकर दबाव बनाया जाता था, उसका अपमान किया जाता था परिवार के अनुसार शादी के बाद ट्विशा बेहद तनाव और भय में रहने लगी थी। परिजनों ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं।परिवार को यह भी संदेह है कि उसे नशीले पदार्थ या दवाइयों के प्रभाव में रखकर उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जाती थी।मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष मामले को आत्महत्या साबित करने की कोशिश कर रहा है, जबकि घटनास्थल की परिस्थितियां, ट्विशा की मानसिक स्थिति और मेडिकल रिपोर्ट कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि मामले की निष्पक्ष फोरेंसिक और मेडिकल जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। मृतका के प्रजननों ने कहा कि उसको न्याय मिले और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!