हाथरस

सर्विलांस सेल हाथरस व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द

CEIR पोर्टल व प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 102 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन किये बरामद

सर्विलांस सेल हाथरस व विभिन्न थानों की पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द ।CEIR पोर्टल व प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए विभिन्न कम्पनियों के कुल 102 अदद गिरे/खोये मल्टीमीडिया मोबाइल फोन किये बरामदबरामदशुदा मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत ₹ 21,00,000 (इक्किस लाख पचास हजार रुपये)पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बरामद शुदा मोबाइलों को उनके स्वामियों को किया गया वितरित

◆ अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों के खिल उठे चेहरे

◆ हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए किया हृदय से धन्यवाद

हाथरस पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 102 अदद गिरे/खोये विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद, बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 21 लाख रुपये ।_पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये/गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिये गये आदेश- निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 102 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रुपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।आज दिनांक 19.05.2026 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद शुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक हाथरस व स्वाट/सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व 25,000/- के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।102 अदद विभिन्न कम्पनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 21 लाख रूपये ।

1. प्रभारी उ0नि0 श्री धीरज गौतम SOG/सर्विलांस जनपद हाथरस ।
2. हे0का0 विनोद यादव सर्विलांस सैल जनपद हाथरस ।
3. हे0का0 सचिन शर्मा सर्विलांस सैल जनपद हाथरस ।
4. हे0का0 पवन शर्मा सर्विलांस सैल जनपद हाथरस ।
5. आरक्षी 898 अंकुर शर्मा सर्विलांस सैल जनपद हाथरस ।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!