जनपद- हाथरस* श्री एस0 के0 भगत, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदय द्वारा जनपद हाथरस के थाना सासनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया
शासन की प्राथमिकताओं/अभियानों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

जनपद- हाथरस* श्री एस0 के0 भगत, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदय द्वारा जनपद हाथरस के थाना सासनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया एवं शासन की प्राथमिकताओं/अभियानों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आज दिनांक 26.05.2026 को श्री एस0 के0 भगत, अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदय द्वारा जनपद हाथरस के थाना सासनी का आकस्मिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया। थाना परिसर पर आगमन पर गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री रमानंद कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, शस्त्रागार, मैस एवं थाना परिसर आदि का गहन निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा थाना कार्यालय के विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए अभिलेखों को अद्यावधिक रखने, शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनता से संवेदनशील व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।महोदय द्वारा शासन एवं मुख्यालय स्तर से संचालित प्राथमिकताओं एवं अभियानों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम, मिशन शक्ति, जनसुनवाई, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, बीट पुलिसिंग, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार एवं शस्त्रों की साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती एवं अन्य वाहनों के उचित रखरखाव, शीघ्र नीलामी की कार्यवाही कराने तथा थाना परिसर की बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सासनी को निर्देशित किया गया।इसके साथ ही महोदय द्वारा मुख्यालय स्तर से संचालित “यक्ष एप” पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग सुनिश्चित करने तथा मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण उपरान्त अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, आगरा महोदय द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर महोदय द्वारा बच्चों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, मेहनत एवं उज्ज्वल भविष्य के संबंध में प्रेरणादायक बातें बताई गईं। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे तथा उनके अभिभावकों द्वारा पुलिस विभाग के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की गई।



