अलीगढ़

जिले की सभी 117 समितियों पर कार्मिकों की होगी तैनाती

किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण -सीडीओ

अलीगढ़  मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए। किसान दिवस में कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि किसान जिले की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। किसानों से जुड़ी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि मौके पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कर किसानों को राहत दिलाई जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं मांगों पर जवाब देते हुए बताया कि जिले में 117 समितियां संचालित हैं और सभी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री की नियमित समीक्षा की जा रही है। किसानों द्वारा समितियों पर नियमित रूप से खाद की बिक्री सुनिश्चित कराने की मांग पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जिले में 87 कर्मचारियों की उपलब्धता के संबंध में एआर कॉपरेटिव नागेंद्र पाल सिंह ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था की जा रही है, जिससे किसानों की समस्या का शीघ्र समाधान किया जा सकेगा। किसानों द्वारा आलू की गिरती स्थिति एवं वर्तमान समस्याओं का मुद्दा भी उठाया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में संचालित तीन योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में कोल्ड स्टोरेज स्वामियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने इन योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए।किसान दिवस में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा धान की फसल को विभिन्न रोगों एवं कीटों से सुरक्षित रखने के संबंध में किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई। जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में कृषि रक्षा रसायन भी कृषक अंश जमा कराकर पास मशीन के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। मत्स्य पालक विजय पाल सिंह ने बताया कि उन्हें 14 हेक्टेयर में तालाब का पट्टा मिला है, लेकिन कुछ ग्रामवासियों द्वारा मत्स्य पालन नहीं करने दिया जा रहा है। इस पर सीडीओ ने लिखित शिकायत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि संबंधित एसडीएम से तथ्यात्मक आख्या प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। किसानों ने गोंडा-नगला जुझार रजवाहे की सफाई, विद्युत ट्रिपिंग, झूलते तारों और ट्रांसफार्मर बदलने सहित विभिन्न समस्याएं भी उठाईं। सीडीओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से कहा कि सामान्य शिकायत के साथ-साथ समस्याग्रस्त ग्राम का नाम भी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि संबंधित स्थल पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के साथ उसकी आख्या भी प्राप्त की जा सके। एक किसान द्वारा लहटोई रजवाहे की सफाई की मांग किए जाने पर सीडीओ ने संबंधित ग्राम प्रधान को वीबी जीराम जी योजना के तहत कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान किसानों ने समस्याओं के निस्तारण के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।किसान दिवस में उप निदेशक कृषि चौधरी अरूण कुमार सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या, अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य विभागीय

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!