अलीगढ़

सावन महोत्सव में मिसेज तीज बनी गरिमा वार्ष्णेय

गृह लक्ष्मी फाउंडेशन के कार्यक्रम में दिखाई महिलाओं ने प्रतिभा

अलीगढ़। हरियाली तीज के अवसर पर होटल धीरज पैलेस में आयोजित सावन महोत्सव में मिसेज तीज का ताज, गरिमा वार्ष्णेय के सर पर पहनाया गया।महिलाओं के लिए इस भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रम का संयोजन गृह लक्ष्मी फाउंडेशन की चेयरपर्सन काजल धीरज द्वारा किया गया। होटल धीरज पैलेस के सिटी क्लब में आयोजित इस समारोह में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन उत्सव को यादगार बना दिया।कार्यक्रम में सास बहू के रैंप वॉक     के साथ- साथ जजों द्वारा पूँछे गए प्रश्नों के आधार पर विनर और रनर घोषित किए गए। जिसमें श्रुति वार्ष्णेय ( बहू ) , प्रभा वार्ष्णेय  (सास ) विनर  और नीतिका अग्रवाल ( बहू )मोना अग्रवाल  ( सास ) रनर रही । मेंहदी में नीतिका , साड़ी स्टाइल में खुशबू  हेयर स्टाइल मे सीमा निवारी , नेल्स आर्ट मे श्रुति आदि ने प्रतियोगिताएं में पुरुस्कार प्राप्त किए
इस आयोजन में विभिन्न मनोरंजक खेल, स्वादिष्ट व्यंजन तथा पुरस्कार मुख्य आकर्षण रहे। महिलाओं ने हरे रंग की थीम में सजकर अपनी खूबसूरती और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।मिस तीज में गरिमा वार्ष्णेय ने रैंप वॉक और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखा कर मिसेज तीज का ताज प्राप्त किया ।निर्णायक मंडल में शहर की मशहूर  मेक ओवर आर्टिस्ट दीप्ति ननवानी और शीतल चौधरी  ने अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए । मिसेज तीज की विजेता को विशेष रूप से क्राउन पहना कर फैमिली डिनर का पुरस्कार प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने झूला, गीत-संगीत, तीज के पारंपरिक रंग और आपसी मेल-जोल का भरपूर आनंद लिया। पूरा सभागार हरियाली, श्रृंगार और उत्साह से सराबोर नजर आया।संयोजक काजल धीरज ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।
दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
भवदीय

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!