500 करोड़ की बेशक़ीमती ज़मीन पर नगर निगम ने लिया कब्ज़ा-नगर आयुक्त की मौजूदगी में हुई ऐतिहासिक कार्रवाई
नगर निगम इतिहास में अब तक की सबसे क़ीमती सरकारी संपत्ति पर नगर निगम ने लिया कब्ज़ा

नगर निगम ने अपनी बेशक़ीमती जमीन के चारो तरफ लगवाई तार फेंसिंग-कब्जा मुक्त भूमि पर नगर निगम जनहित व शहर हित का बनाएगा प्रोजेक्टनगर आयुक्त ने मौके पर रहकर पुलिस, प्रशासन व संपत्ति विभाग की टीम की हौसलाअफजाई3.863 हेक्टेयर संपत्ति/भूमि पर नगर निगम ने लगाये अपनी संपत्ति के बोर्डनगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए ग्राम भमोला माफी स्थित नगला पटवारी में 10 गाटा संख्या से लगभग 3.863 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा प्राप्त कर नगर निगम संपत्ति का बोर्ड लगाते हुए कब्जा ली गयी संपति की तार फेंसिंग भी करा दी गयी है।गुरुवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में नगर निगम/जिला प्रशासन/पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुऐ लगभग 500 करोड़ की ग्राम भमोला माफी नगला पटवारी के विभिन्न गाटों में स्थित कुल 3.863 हेक्टेयर ऊसर एवं बंजर सरकारी भूमि की पैमाइश एवं चारदीवारी/वैरोकैटिंग की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।इस बड़ी कार्रवाई के संबंध में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि ग्राम भमोला माफी के विभिन्न गाटों में स्थित कुल 3.863 हेक्टेयर ऊसर एवं बंजर सरकारी भूमि की पैमाइश एवं चारदीवारी/वैरोकैटिंग के कार्य हेतु आज नगर निफ्म-द्वारा पर्याप्त मात्रा में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए 3.863 हेक्टेयर ऊसर एवं बंजर सरकारी भूमि पर नगर निगम द्वारा अपनी संपत्ति का बोर्ड व तार फेंसिंग कराकर कब्ज़ा लिया गया है।उन्होंने बताया कि राजस्व अभिलेखों में वर्णित भूमि की पैमाइश 07 अप्रैल 2025 को राजस्व टीम द्वारा की जा चुकी है संबंधित भूमि के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए उप जिलाधिकारी-कोल अलीगढ़ द्वारा 16 अप्रैल 2025 को नगर निगम को पत्र प्रेषित किया गया था। कुल 3.863 हेक्टेयर भूमि पूर्व में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के कब्जे में थी हालांकि मौके पर उक्त भूमि पर कोई निर्माण नहीं था।भमोला माफी नगला पटवारी गाटा संख्याओं का उल्लेख है—
गाटा संख्या 90/1 — 0.500 हे.
गाटा संख्या 92 — 1.094 हे.
गाटा संख्या 94 — 0.749 हे.
गाटा संख्या 95 — 0.449 हे.
गाटा संख्या 96 — 0.495 हे.
गाटा संख्या 98 — 0.081 हे.
गाटा संख्या 100 — 0.173 हे.
गाटा संख्या 108 — 0.046 हे.
गाटा संख्या 109 — 0.127 हे.
गाटा संख्या 106 — 0.149 हे.
कुल क्षेत्रफल: 3.863 हेक्टेयर।
नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में कब्जा ली गयी इस बेशक़ीमती ज़मीन का सदुपयोग नगर निगम द्वारा जनहित व शहरहित में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए किया जाएगा। भूमि की उपयोगिता को देखते हुए नगरीय क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस थाने की स्थापना, बच्चों के विद्यालय, इंटर कालेज, हॉस्पिटल, स्पोर्ट्स कंपलेक्स जैसे महत्वपूर्ण और जन उपयोगी प्रोजेक्ट को प्रभावी रूप देने के लिए इस संपत्ति का भविष्य में इस्तेमाल किया जाएगा। इस भूमि की अनुमानित लागत लगभग 500 करोड़ आकी गयी है।
ये भी रहे मौजूद।
उप जिलाधिकारी कोल गजेंद्र पाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव, एसीएम-2 परितोष मिश्रा, सीओ सर्वम सिंह, संपति लिपिक विजय गुप्ता प्रवर्तन दल, पुलिस बल व निर्माण विभाग की टीम आदि मौजूद थे।



